Ranchi : एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने पीछे से ठोक दिया। ठोकर ऐसी थी कि युवक बाइक के साथ हवा में उछल गया और थोड़ी दूर पर जा गिरा। तभी खिजरी विधायक का काफिला उधर से गुजर रहा था। MLA किसी कार्यक्रम में शामिल हो कर कूटे गांव की ओर जा रहे थे। विधायक राजेश कच्छप की नजर सड़क पर गिरे युवक और बाइक पर पड़ गई। उन्होंने अपनी कार रुकवाई और उतर कर जख्मी युवक के पास गये। वह दर्द से कराह रहा था। अपने कार्यकर्ताओं की मदद से सबसे पहले उसे उठाकर सड़क के किनारे रखा। तबतक आसपास से लोग भी इकट्ठा हो गये थे। विधायक ने तुरंत फोन कर एंबुलेंस को बुलवाया। एंबुलेंस के आते ही जख्मी युवक को अस्पताल भेज दिया गया। इधर, एक्सीडेंट की फैली खबर पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को अपने कब्जे में कर थाना ले गई। घटना रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिकिदिरी की ओर जाने वाले मेन रोड पर पझरा पानी के पास हुई। मौके पर जुटे कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे कि गनीमत थी कि MLA ऐन वक्त पर स्पॉट पर पहुंच गये और जख्मी युवक को समय पर अस्पताल भेजवा दिया।

इसे भी पढ़ें : 12 घंटों का येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश!
इसे भी पढ़ें : रांची से शुरू होगी एक और वंदे भारत ट्रेन, देखें कहां के लिए
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने ‘पर्यटन विहार’ का काटा फीता, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : पति के सामने पत्नी का का’टा गला, फिर किए टुकड़े-टुकड़े…
इसे भी पढ़ें : ShootOut @Hazaribagh : चश्मदीद ड्राइवर की जुबां, GM की ह*त्या की दास्तान
इसे भी पढ़ें : Jio Cinema ने तोड़े सारे रिकार्ड, Viewership के मामले में बनाया नया कीर्तिमान
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट








