spot_img
spot_img
spot_img

सीएम हेमंत ने ‘पर्यटन विहार’ का काटा फीता, क्या बोल गये… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड को प्रकृति ने कई खूबसूरत सौगातें दी है। इस राज्य को खनिज-संपदा के लिए तो जाना ही जाता है। इसके अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरम एवं मनमोहक वादियां और धार्मिक स्थल भी आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां के पर्यटक स्थल और भी खूबसूरत हों। यहां सैलानियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलें। देश- दुनिया के सैलानियों का यह आकर्षण का केंद्र बनें। सभी पर्यटक स्थलों के विकास के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर उसे चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है। मौका था पतरातू लेक रिसोर्ट परिसर में नवनिर्मित वीआईपी गेस्ट हाउस “पर्यटन विहार” के उद्घाटन का। सीएम हेमंत ने कहा कि इस पहल से पर्यटन के मानचित्र पर झारखंड को एक अलग पहचान मिलेगी। मौके पर सीएम ने करीब 12 करोड़ 92 लाख रुपए की 6 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

यहां पिकनिक मनाएं, पर डैम को नुकसान ना पहुंचाएं

सीएम हेमंत ने लोगों से कहा कि यह पर्यटक स्थल आपकी संपत्ति है। आप यहां पिकनिक मनाएं। घूमे- फिरे और मनोरंजन करें। लेकिन, इसे किसी भी सूरत में नुकसान ना पहुंचाएं। इसे प्रदूषित नहीं करें। पूरे परिसर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।  सरकार किसी भी पर्यटक स्थल के आधारभूत संरचना को मजबूती दे सकती है, लेकिन इसे चलाना और सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है।

आसपास के क्षेत्रों का होगा विकास, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सीएम हेमंत ने कहा कि एक पर्यटक स्थल के रूप में पतरातू डैम की एक अलग छवि बन रही है। यहां आने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका सीधा पायदा यहां के लोगों को मिलेगा।  इससे एक तरफ आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा, वहीं रोजगार के भी नए अवसर बढ़ेंगे। यह सिर्फ एक डैम नहीं है, बल्कि आपकी आमदनी का एक बड़ा स्रोत भी है। सीएण ने यह भी कहा कि आम जनता की सहभागिता के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है।

डैम एरिया का नहीं हो अतिक्रमण

सीएम ने कहा कि पतरातू डैम कैचमेंट एरिया का सीमांकन किया जाएगा। ताकि, इसका अतिक्रमण नहीं हो और इसे सुरक्षित रखा जा सके। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डैम परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करें।

जल्द मिलेगी रोपवे की सौगात : मंत्री हफीजुल हसन

राज्य के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने पतरातू डैम परिसर को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सैलानियों के लिए जल्द ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पतरातू और नेतरहाट के लिए भी बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। वहीं, पतरातू डैम में वाटर एक्टिविटीज तथा वाटर स्पोर्ट्स भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

6 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

मौके पर सीएम हेमंत ने करीब 12 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से 6 योजनाओं का उद्घाटन और  शिलान्यास किया। इसमें 7 करोड़ 10 लाख रुपए की 2 योजनाओं का उद्घाटन और 5 करोड़ 82 लाख रुपए की 4 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा समारोह में पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

सीएम हेमंत

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन, राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा, विधायक अम्बा प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन अंजलि यादव एवं रामगढ़ के डीसी और एसपी समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : IED की चपेट में आए 2 जवान, रांची एयरलिफ्ट…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...