रामगढ़ : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद शनिवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान अचानक से चक्कर आया और तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पहले कोरोना जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी।
Read More : नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे डीजीपी नीरज सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा- साहब न सड़क न पानी…
डॉक्टरों ने बताया कि थकान की वजह से शरीर में कमजोरी हो गई थी। इसी कारण उन्हें चक्कर आ गया। जरूरी दवा दे दी गई है और स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। कोई चिंता वाली बात नहीं है।
यहां याद दिला दें कि पिछले कुछ दिनों से अंबा प्रसाद लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रही है और विकास योजनाओं का जायजा लेने में जुटीं हैं। शुक्रवार के दिन में भी क्षेत्र का दौरा किया और रात्रि में बड़कागांव में बन रहे कोविड सेंटर का भी निरीक्षण किया था। शनिवार को आत्मा हजारीबाग में कृषि जागरूकता रथ को रवाना करने के बाद जब वो मतकमा चौक सड़क निर्माण के निरीक्षण पर निकलीं थीं, उसी दौरान अचानक से उनको चक्कर आया एवं तबीयत बिगड़ने लगी। सांस लेने में परेशानी के बाद आनन-फानन में उनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति सामान्य है।
Read More : SadarHospital से नवजात की चोरी, ऐसे बच्चे को लेकर भाग रही थी महिला, धरायी












