सरायकेला : नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे डीजीपी नीरज सिन्हा। जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में सरायकेला-खरसावां के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रायजामा, कंदराकुटी, अरहंगा, ईचाडीह, सुलाईडीह, जनालाम, बारीडीह के ग्रामीण पहुंचे और डीजीपी के सामने समस्याओं की झड़ी लगा दी। ग्रामीणों ने कहा- साहब यहां न तो गांव में जाने के लिए सड़क है न पुल है। पढ़ाई और इलाज की भी कोई व्यवस्था नहीं है। मोबाइल का नेटवर्क भी काम नहीं करता है। डीजीपी ने काफी गंभीरता से सबकी समस्या सुनी और जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। डीजीपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस ग्रामीणों के सहयोग के लिए है। कोई भी समस्या हो तो उसे पुलिस को बताएं। साथ ही पुलिसकर्मियों को भी ग्रामीणों का सहयोग करने और मानवतापूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया।
Read More : SadarHospital से नवजात की चोरी, ऐसे बच्चे को लेकर भाग रही थी महिला, धरायी
मौके पर सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत डीजीपी ने ग्रामीणों के बीच साड़ी, धोती, कॉपी, कलम बांटे। साथ ही अलग-अलग गांव के फुटबॉल टीम के खिलाडि़यों को जर्सी, पैंट और फुटबॉल दिये।

पुलिस कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद डीजीपी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थापित पुलिस कैंप पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी के साथ मुरारी लाल मीणा, अमोल विनुकांत होमकर, एसपी मो. अर्शी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More : नाबालिग पर आया 2 बच्चों के बाप का दिल, लेकर हुआ फरार, फिर हुआ ये…
चाईबासा में अधिकारियों संग की बैठक
डीजीपी नीरज सिन्हा ने चाईबासा में कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन, डीसी अनन्य मित्तल, एसपी अजय लिंडा, सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा और विधि व्यवस्था की जानकारी ली। साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।









