spot_img

एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, युवती के मंगेतर के साथ किया ये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची/रामगढ़ : एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम देखने को मिला है। जहां राजधानी रांची के अपर बाजार के रहने वाले धीरज जलाने ने मंगलवार को एकतरफा प्यार में युवती के मंगेतर को गोली मार दी। युवती का मंगेतर राहुल अधीर गंभीरावस्था में मेडिका में इलाजरत है।

इसे भी पढ़ें : आंख लड़ी और हो गया प्‍यार, रोमांस के दौरान टटोला तो उड़ गए होश

बताया जा रहा है कि धीरज जालान रांची की रहने वाली एक पेशे से वकील युवती से एक तरफा प्यार करता है। मगर उसकी शादी राहुल अधीर नामक युवक से ठीक हो गई। जिससे नाराज धीरज ने उसे रास्ते से हटाने की ठानी और रांची से पहुंच गया कुजू। वहां पहुंचकर धीरज ने राहुल को गोली मार दी। गोली राहुल के गर्दन में लगी, जिसके बाद राहुल मौके से भाग कर अपने मामा दीपक सिंह की दुकान पर गया। राहुल को गोली लगा देख दीपक ने कुजू पुलिस को घटना की सूचना दी और उसे लेकर रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राहुल को मेडिका रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की मानें तो राहुल के रीढ़ की ऊपरी हिस्से में गोली फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल पेशे से इंजीनियर है। घटना कुजू पब्लिक हाई स्कूल मैदान के पास घटी। गोली मारने के बाद धीरज और उसका सहयोगी रांची फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें : अनोखा शादी समारोह : एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, भाई-बहन ने लिए सात फेरे

वहीं राहुल के पिता ने बताया कि उनका बेटा दिन के लगभग 3:00 बजे मैदान में कुत्ता घुमा रहा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे राहुल जालान और उसके साथी ने राहुल से कहा उसका प्रेम-संबंध पेशे से वकील रांची की युवती के साथ चल रहा है। तुम उससे शादी मत करो, रास्ते से हट जाओ। जिसके बाद राहुल और धीरज में कहासुनी हो गई। इसी बीच धीरज ने अचानक से राहुल को गोली मार दी और फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें : हवालदार, सिपाही और एएसआई रैंक के पुलिसकर्मियों का तबादला, जानिए कौन कहां गए

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...