spot_img
spot_img

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया पौने दो करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा विधायक और राज्‍य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र की करीब पौने दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली तीन योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। शहीद नीलांबर पीतांबर पार्क के समीप हुए समारोह में मंत्री ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर शिलापट्ट का अनावरण कर इन योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। दौरान करीब 96 लाख रुपए की लागत से हुए नीलांबर पीतांबर पार्क का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन तथा सहिजना में करीब 34 लाख की लागत से निर्मित वार्ड विकास केंद्र का उद्घाटन तथा ज्योति श्री सिनेमा हॉल से परमेंद्र वर्मा के घर तक करीब 41 लख रुपए की लागत से बनने वाली नाली का शिलान्यास किया गया।

सपने में भी सोचता हूं गढ़वा के विकास की बात

मौके पर ठाकुर ने कहा कि विकसित, स्वच्छ एवं सुंदर गढ़वा बनाना मेरा सपना है। मैं सपने में भी गढ़वा के विकास की ही बात सोचता हूं। अब तक गढ़वा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जा चुके हैं। अब भी बहुत करना बाकी है। इसके लिए मैं दिन रात काम करता हूं। नीलांबर पीतांबर पार्क का सुंदरीकरण कर गढ़वा वासियों को सौंपा जा रहा है। बहुत ही जल्द इस से भी बेहतर एवं भव्य पार्क मिलेगा। वर्ष 2024 तक गढ़वा के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मौके पर गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी, डीडीसी राजेश राय, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन एसडीओ राज महेश्वरम ने किया।

इनकी रही मौजूदगी  

मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, कंचन साहू, डॉ.यासीन अंसारी, वार्ड पार्षद रश्मि सिन्हा, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, मुरली प्रसाद गुप्ता, सत्यवती देवी और सुनील कुमार बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी, खोजी कुत्ते बुलाये गये, देखें….

इसे भी पढ़ें : यहां के सेंट्रल जेल से मिले 19 मोबाइल, ऐसी जगह छिपाए गए थे फोन कि देख चकरा गया माथा

इसे भी पढ़ें : अपराधियों के पास पहुंच रहा आपका SIM Card, बरतें ये सावधानियां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...

कोयले की काली सुरंग में समा गईं चार जिंदगियां, रामगढ़ में दर्दनाक हादसा…

Ramgarh : रामगढ़ के कोयलांचल क्षेत्र से शनिवार को...

‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

Garhwa : गढ़वा की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरस्वती...

झारखंड के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका…

Ranchi : झारखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज होने लगी हैं...

साफ-सफाई और सुव्यवस्था देख गदगद हुये DPM…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण पंचायत सचिवालय में शनिवार...