Dhanbad : धनबाद में चोरों ने चापापुर कोलियरी में जमकर उत्पात मचाया। 20 से 25 की संख्या में चोर ऑफिस में तैनात सुरक्षा गार्ड को बंधक बना स्टोर रूम में घुस गये। स्टोर रूम से केबल की चोरी करके पीछे के गेट से निकलने लगे कि तभी ईसीएल आवास में रह रहे कुछ लोगों को उनकी भनक लगी। उन्हें देख लोग शोर मचाने लगे। ईसीएल में काम करने वाले काशीनाथ कोयरी उनका बेटा संदीप शोर मचाते हुए घर से बाहर निकले। इसी क्रम में चोरों ने एक बम फेंका जो सीधे संदीप के सीने पर जा लगा। बम फटने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने 25 साल के जवान युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना बीती देर रात निरसा थाना के ईसीएल मुग्मा एरिया के चापापुर कोलियरी की है।
घटना के बाद गुस्साये लोगों ने शनिवार सुबह ऑफिस परिसर में प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका इल्जाम है कि प्रबंधन की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई। एक बेकसूर युवक की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : आज के बाद बारिश-अंधड़ से पलटेगा मौसम…जानें
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ की तलहटी से मिला तबाही का सामान…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : WORLD CUP : IND VS PAK का रोमांचक मुकाबला, भारत ने जीता टॉस…
इसे भी पढ़ें : हरेक थानें में होंगे नोडल ऑफिसर, क्रिमिनलों की रखेंगे जीवन कुंडली…
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ई-रिक्शा चालक के म*रते ही हुआ बवाल… जानें
इसे भी पढ़ें : बुलेट और रेंज रोवर में लगी आग, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : माइंस संचालक के पिस्टल का लाइसेंस होगा रद्द… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस कंट्रोल रूम के हवलदार का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : आ*त्मदाह करने पर उतारू रस्सी फैक्ट्री के कर्मी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : BDO की ऐतिहासिक विदाई, रो पड़े लोग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टूटे हाथ की बोली लगाई 4 लाख, यहां केवल 49 हजार में हो गया ऑपरेशन
इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो






