Ranchi : ई-रिक्शा चालक रामनाथ महतो की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये लोगों ने डेड बॉडी के साथ आज मेकॉन चौक को जाम कर दिया। गुस्साये लोगों ने मेकॉन के एक गार्ड पर मारपीट का इल्जाम लगाया। घंटों रोड जाम रहा। इस वजह से डोरंडा और सेटेलाइट चौक जाने वाले रास्तों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। एयरपोर्ट जाने वालों को बहुत दिक्कतें हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बहुत समझाया-बुझाया, पर पुलिस की एक नहीं सुनी गई। गुस्साये लोग रामनाथ महतो की मौत के जिम्मेदार गार्ड को तुरंत अरेस्ट करने की मांग पर अड़े थे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों में कुछ का कहना था कि तीन दिन पहले मेकॉन कॉलोनी में रामनाथ महतो की ई-रिक्शा और एक कार में टक्कर हो गई थी। तब एक गार्ड ने रामनाथ को पकड़ लिया और उसके ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। हालांकि, कार वाले के साथ रामनाथ का समझौता हो गया था। इल्जाम है कि जब रामनाथ अपना ई-रिक्शा मांगने गया तो उससे 50 हजार रुपये की डिमांड कर दी गई। पैसे नहीं देने पर उसे मारा-पीटा गया था। बाद में प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपया दिया गया, वहीं मेकॉन के गार्ड के खिलाफ केस दर्ज करने की बात भीड़ को बताई गई। इसके बाद सड़क जाम हटा लिया गया।
इसे भी पढ़ें : बुलेट और रेंज रोवर में लगी आग, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : माइंस संचालक के पिस्टल का लाइसेंस होगा रद्द… जानें
इसे भी पढ़ें :पुलिस के जंगल में घुसते ही एनकाउंटर…
इसे भी पढ़ें :जेल में बंद दो बंदियों से CID करेगी पूछताछ… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका… जानें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :हमारे खिलाड़ी अनमोल रत्न : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :पेंशन शुरू करने के एवज में मांगे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में सस्ता तो बिहार में इतना महंगा हुआ पेट्रोल, जानें















