रांची: राजधानी रांची के छोटे-बड़े गुंडों का जीवन-कुंडली खंगाल उसका डाटाबेस तैयार किया जायेगा। वहीं जेल में बंद और बाहर निकलने वाले क्रिमिनलों का भी डाटाबेस तैयार करने की खातिर राजधानी के तमाम थानों एवं ओपी में एक-एक नोडल ऑफिसर रहेंगे।
यह नोडल ऑफिसर अपने-अपने थाना/ओपी क्षेत्र के जेल जाने वाले और जेल से बाहर आने के बाद गुंडों की हरकतों और उसकी करतूतों पर पूरी नजर रखेंगे। ऐसा सटीक जानकारी रखने के बाद रांची पुलिस को जेल प्रशासन की मदद लेने की दरकार नहीं पड़ेगी। इससे पहले पुलिस को जेल में बंद अपराधियों के बारे में जानकारी लेने के लिये जेल से मिले डेट का इंतेजार करना पड़ता था।
रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे और पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा की पहल पर हरेक थानों में नोडल ऑफिसर तैनात किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोडल अधिकारी अब हर रोज जेल और कोर्ट जाकर अंदर और बाहर के क्रिमिनलों के बारे में जानकारी जुटायेगे। मसलन, बेल पर कौन-कौन अपराधी बाहर निकला, मुलाकातियों का डिटेल, जेल में रहने के दौरान अपराधी का आचरण कैसा था, जेल से बाहर आने वाले अपराधियों से थाना हाजिरी लगवाना एवं अपराधियों के पूरे परिवार का डिटेल हासिल करना है।
इसी तरह कुख्यात गैंगस्टर और अपराधियों को शहर छोड़ने से पहले संबंधित थाने में रिपोर्ट करनी होगी। वहीं, नोडल ऑफिसरों का एक साझा व्हाट्सएप ग्रुप भी बना दिया गया है। ताकि कोई भी अपराधी जेल से बाहर निकलें तो उसकी जानकारी हर थानों को मिल जाये।
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ई-रिक्शा चालक के म*रते ही हुआ बवाल… जानें
इसे भी पढ़ें : बुलेट और रेंज रोवर में लगी आग, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : माइंस संचालक के पिस्टल का लाइसेंस होगा रद्द… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस कंट्रोल रूम के हवलदार का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : आ*त्मदाह करने पर उतारू रस्सी फैक्ट्री के कर्मी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : BDO की ऐतिहासिक विदाई, रो पड़े लोग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टूटे हाथ की बोली लगाई 4 लाख, यहां केवल 49 हजार में हो गया ऑपरेशन
इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “प्रणाम भईया काहे नहीं बोला रे”… और मार दी गो*ली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : क्या बताये मैडम, मेरे साथ गलत हो गया, थाना में जोरदार हंगामा… जानें















