Deoghar : देवघर में मां की आखों के सामने एक नाबालिग बेटी का गैंगरेप कर दिया गया। मां का इल्जाम है कि पांच दरिंदों ने एक-एक कर बेटी की आबरू लूट ली। जब मां ने विरोध किया तो पांचों ने मिलकर मां को बेतरह पीट दिया। इसके बाद दोनों को वहां छोड़ दो बाइक से भाग निकले। बदहवास मां-बेटी किसी तरह मधुपुर थाना पहुंची। पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस को दिये अपने बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि उसका घर दुमका के टीनबाजार थाना क्षेत्र में है। उसकी नाबालिग बेटी घरों में स्टेज प्रोग्राम कर अपना भरण-पोषण करती है। बीती रात एक प्रोग्राम में अपनी बेटी को लेकर पाथरोल थाना इलाके के एक गांव में आई थी। जिस प्रोग्राम में उसे परफॉर्म कतरनाथा, वह किसी कारणवश रद्द हो गया। तब रात में ही दोनों मां बेटी मधुपुर के लिए पैदल ही निकल पड़ी। इसी दरम्यान रास्ते में दो बाइक पर सवार 6 लोग वहां आ धमके। दोनों को जबरदस्ती पास के जंगल में उठा कर ले गये। उनमें से पांच दरिंदों ने बारी-बारी बेटी को नोचा-खरोंचा। लाख मना करने पर भी उनका दिल नहीं पसीझा। बिटिया का गैंगरेप कर सभी वहां से भाग निकले। जाते-जाते पांच हजार कैश और मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला का इल्जाम है कि रास्ते में उसे PCR से शिकायत की पर उसे कोई मदद नहीं मिली।
इधर, देवघर पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। दो आरोपी दबोच लिए गये हैं। बाकी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बाकी संदेही गुनहगारों को भी जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा। इस वारदात को बीती रात देवघर के पाथरोल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में अंजाम दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : दिन भर मशक्कत करती रही NDRF, नहीं मिला कोई सुराग… देखें
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @ 10.10.2022 : जानिए किन-किन एजेंडो को मिला ग्रीन सिग्नल
इसे भी पढ़ें :महापाप करने वाले IRB के जवानों के साथ क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची के मोमेंट्स रिसॉर्ट में मिली डेड बॉडी, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम में जल्द होगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच, जानें कब
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शिक्षक बहाली को लेकर कही ये बात…देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में Assistant Engineer के लिए इंटटव्यू प्रोसेस शुरू















