RANCHI : जेपीएससी यानी झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू प्रोसेस को शुरू कर दिया गया है। रिटेन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन का कार्य हर दिन होगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा। 2019 से चल रही नियुक्ति की प्रक्रियाः लंबे समय के बाद राज्य में सहायक अभियंता के रिक्त पड़े पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए जेपीएससी ने ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2019 से शुरू किया था, जो 21 नवंबर 2019 तक चला। जेपीएससी ने इस परीक्षा के लिए पीटी परीक्षा 19 जनवरी 2020 को लिया था। सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा 23 से 25 मार्च 2021 तक पहले आयोजित होनी थी, जो ऐन वक्त पर स्थगित करना पड़ा। मुख्य परीक्षा 22 से 24 अक्टूबर 2021 तक हुई।
साक्षात्कार पर हाई कोर्ट ने लगाई थी रोक
जेपीएससी ने मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 30 मई 2022 से साक्षात्कार शुरू किया था, लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई के बाद 6 जून को साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया। कोर्ट ने 14 जुलाई को आदेश पारित करते हुए परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी। इसके बाद इस नियुक्ति प्रक्रिया में आ रही बाधा दूर हुई और अब मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
इसे भी पढ़ें : रांची के मोमेंट्स रिसॉर्ट में मिली डेड बॉडी, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें : गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार
इसे भी पढ़ें :SBI, ICICI, HDFC Bank के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देखें…
इसे भी पढ़ें :इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला, दिवाली, छठ महापर्व को लेकर चलेंगी 179 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें










