spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

किसानों के प्रदर्शन को मिला हरियाणा के कर्मचारियों और मजदूरों का भी समर्थन

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने बीती रात सिंधु बॉर्डर पर गुजारी है। आज आगे की रणनीति को लेकर किसानों की मीटिंग है। इस मीटिंग में तय किया जाएगा कि किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे या वहीं पर प्रदर्शन जारी रखेंगे। मालूम हो कि किसानों को दिल्ली के बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन की इजाजत मिल गई है, लेकिन किसान अभी भी सिंधू बॉर्डर पर ही डटे हैं और आगे की रणनीति को लेकर आज मीटिंग करेंगे। वहीं हरियाणा के कर्मचारियों और मजदूरों ने भी किसानों के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है।

इसे भी पढ़ें : सुनिए, गांववाले को… कैसे आती है चुड़ैल

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सिंधु बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसान आज यहां एक मीटिंग में तय करने वाले हैं कि उनका आंदोलन यहीं से चलेगा या फिर वे दिल्ली सरकार द्वारा मुहैया कराए गए बुराड़ी मैदान की ओर कूच करेंगे। सिंधु बॉर्डर यानी कि दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : वोटर लिस्‍ट में नहीं है नाम या है गड़बड़ तो आज और कल बूथ…

किसानों के समर्थन में हरियाणा के कर्मचारियों और मजदूरों ने खोला मोर्चा

इधर नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच कर रहे किसानों के समर्थन में हरियाणा के कर्मचारियों एवं मजदूरों ने भी मोर्चा खोल दिया है। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को कर्मचारी, पेंशनर्स व मजदूर सभी जिलों में आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्‍यों को कहना है कि प्रदेश के कर्मचारी, पेंशनर्स व मजदूर किसानों के आंदोलन का तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाकर प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस किसानों पर सर्दी के मौसम में वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले बरसा रही है। किसानों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: