spot_img

नहीं रहा मंत्री अर्जुन मुंडा के PS का बेटा, कैसे क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जवान लड़का रोहित कुमार की डेड बॉडी उसके ही कमरे में मिली। रोहित के पापा शिव कुमार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सचिव (Personal Secretary) हैं। 26 साल का रोहित अपने पापा-मम्मी के साथ रहता था। उसके पिता का क्वाटर टेल्को सेक्टर मार्केट में है। उसका छोटा भाई दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

रोहित के घरवालों का कहना है कि बीती रात शिव कुमार अपने काम से वापस घर लौटे। सभी खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गये। आज भोर में काफी देर तक बेटा रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। बहुत खटखटाया पर गेट नहीं खोला गया। मन घबराने लगा, सो पड़ोसियों को बुलाकर रोहित के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जो कुछ देखा, पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर बेटा रोहित की डेड बॉडी फंदे पर लटक रही थी। रोहित के मौत की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी ली गई, पर किसी तरह का कोई नोट या लेटर नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा और दशा तय होगी। बड़े भाई की मौत की खबर सुनते ही छोटा भाई दिल्ली से जमशेदपुर के लिए निकल गया। रोहित की मौत के बाद उसकी मां की हालत खराब है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सरकार ने दी अच्छी खबर : आटा हुआ इतना सस्ता… देखें

इसे भी पढ़ें : WPL Auction 2023 : 50 लाख की स्मृति 3.4 करोड़ में बिकी, यहां देखें Sold खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से ही राज्य की तरक्की संभव : CM

इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…

इसे भी पढ़ें : 5 को तलाक, 13 को इस हाल में मिला रेलकर्मी शिवचरण… देखें

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख