बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhavna Thakur/Shiv Shankar Saw) : ”सर, सर…बहुत बड़ी वारदात हो गई है, बड़ी बेदर्दी से मनीष उरांव का गर्दन रेत उसका मर्डर कर दिया गया है। मनीष का बारात जाने वाला था, बड़ा अनर्थ हो गया। गांव में इकलौता पढ़ा-लिखा एमटेक लड़का था, गांव के लोगों में बहुत गुस्सा है, जल्दी आईये, कुछ कीजिये।” बेड़ो के एक शख्स के मुख से निकले इस बोल को मोबाइल में सुन बेड़ो के थानेदार मनीष कुमार गुप्ता का माथा ठनक गया। तब वो रात्रि गश्ती में थे। उस समय रात के 10.10 मिनट बज रहे थे। तेज रफ्तार में वो गाड़ी को भगाते हुये रात 10.25 में मौके-ए-वारदात पहुंच गये। जिस तौर, तरीके और अंदाज से मनीष को मारा गया था, उसे देख थानेदार को शुरू में लगा कि यह काम जंगल के लोगों का तो नहीं..। घरवालों से भी कुछ क्लू नहीं मिल सका। सिर्फ थानेदार मनीष को इतना बताया गया कि मनीष उरांव की शादी होने वाली थी। उसकी शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। बारात निकलने वाली थी, इससे पहले ही यह बड़ा कांड हो गया। पूरा गांव हैरान और परेशान था। हर किसी के जेहन में बस एक ही बात रेंग रही थी कि आखिर कौन हो सकता है मनीष का कातिल….।

थानेदार ने भी इस कांड को चुनौती के तौर पर लिया..। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल और रूरल एसपी मो. नौशाद आलम को सबकुछ बताया। पुलिस कप्तान से उन्हें टास्क मिला, किसी भी हालत में मनीष के कातिलों को खोज निकालों। थानेदार को ”मेल्विन” की याद आ गई। ”मेल्विन” को बुलाया गया। फिमेल ”मेल्विन” अपने ट्रेनर के साथ मौके पर पहुंची। खून से सने एक कपड़े को सूंघी, ”मेल्विन” बार-बार वहां से करीब 155 मीटर दूर बने एक घर के पास जाकर रूक जाती थी। उस घर में रंजीत उरांव और उसका भाई अमित उरांव रहता है। खोजी कुतिया ”मेल्विन” एक बड़ा क्लू थानेदार मनीष कुमार गुप्ता को दे गई। थानेदार ने दोनों भाईयों के मोबाइल फोन का लोकेशन लिया। दोनों का लोकेशन बक्सर दर्शाया गया। दोनों का कॉल डिटेल भी निकाला गया। टेक्निकल सेल की मदद से खुलासा हुआ कि दोनों भाई के मोबाइल फोन का लोकेशन बीते 1 फरवरी से 3 फरवरी तक बेड़ो में ही था। इस वारदात के बाद दोनों का लोकेशन बक्सर मिलने लगा। इसके बाद थानेदार मनीष ने दोनों भाईयों के जीवन कुंडली को खंगालना शुरू किया। अमित दागी निकला। वह पहले भी जेल जा चुका था। अमित और मनीष के रिश्ते को भी खंगाला गया। अनुसंधान के क्रम में ही किसी ने थानेदार के कान में फूंक मारी कि अमित उरांव पढ़े-लिखे मनीष उरांव से बहुत जलता था। मनीष बेड़ो में ही कोचिंग चलाता था।

जब कभी बेड़ो या अगल-बगल कुछ भी घटनाएं होती तो पुलिस अमित उरांव के घर तक पहुंच जाती थी। अमित को लगने लगा कि यह काम मनीष का ही है, जिस कारण पुलिस उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी रहती है। वहीं मनीष के साथ उसका कुछ लेन-देन का भी चक्कर था। मनीष को वो कई बार तकादा भी कर चुका था। कई मैटर पर मनीष के साथ उसका लोचा था। बक्सर में पनाह ले रखे रंजीत और अमित की पूरी गतिविधियों को लेकर प्रदर्श और साक्ष्य जुटाये गये। थानेदार मनीष कुमार गुप्ता पूरी तरह आश्वस्त हो गये थे कि यह काम इन दोनों भाईयों का ही है। पुख्ता सबूत जुटा लेने के बाद दोनों भाईयों की खोज में बेड़ो पुलिस रेस हो गई। वहीं रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल और रूरल एसपी मो. नौशाद आलम थानेदार का हौंसला अफजाई करते रहे। रिजल्ट आज सामने हैं। दोनों भाई धरे गये। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सुनें, क्या बोले रांची के रूरल SP मो. नौशाद आलम….

इसे भी पढ़ें : CP Radhakrishnan होंगे झारखंड के महामहिम, इन राज्यों के भी गवर्नर बदले

इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…

इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…

इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम का बड़ा ऐलान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...