Saraikela : जवान शिवचरण महतो मर गया। उसकी डेड बॉडी आज यानी सोमवार को मिली। लाश नदी के किनारे एक पेड़ पर फंदे के सहारे लटक रही थी। करीब 29 साल का शिवचरण महतो रेलवे का कर्मचारी था। लटकते शव पर उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी, तो सब सन्न रह गये। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आसपास के लोगों के अनुसार शिवचरण का तलाक इसी साल के 5 फरवरी को हुआ था। तलाक के बाद से वह थोड़ा अपसेट रहता था। रविवार की दोपहर वह नदी में नहाने के लिए गया था। फिर वह घर नहीं लौटा। उसे काफी खोजा गया पर वह नहीं मिला। सोमवार की भोर में उसकी डेड बॉडी मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शिवचरण के शव को पहले सरायकेला के सदर अस्पताल भेजा। वहां डेड बॉडी को जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में भेज दिया गया। मेडिकल बोर्ड गठित कर लाश का पोस्टमार्टम किया जाएगा। शिवचरण सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी गांव का रहने वाला था।
इधर, पुलिस का कहना है कि शिवचरण की हत्या हुई या उसने खुद यह खौफनाक कदम उठाया है, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है।
इसे भी पढ़ें : बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से ही राज्य की तरक्की संभव : CM
इसे भी पढ़ें : मूलवासी-आदिवासी को उनका हक-अधिकार देने का काम कर रही सरकार : सीएम हेमंत












