हजारिबाग : शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। अधेड़ पहले सड़क किनारे खड़े कार से टकराकर नीचे गिरा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसके सिर को कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़ फरार हो गया। ये घटना पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के हजारीबाग-कटकमसांडी मेन रोड पर घटी। सूचित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मरने वाले अधेड़ का नाम कैलाश राणा है। वो पेलवाल ओपी थाना क्षेत्र स्थित रोमी गांव का रहने वाला था। अधेड़ भाजपा कार्यकर्ता था और कार पेंटर का काम करता था। कैलाश दुकान बंद कर देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। मेन रोड के किनारे एक अर्टिगा कार खड़ी थी।
कैलाश जैसे ही कार के पास पहुंचा, सामने से एक और छोटी कार आ गई। कैलाश ने बचने के लिए अर्टिगा कार की ओर बाइक मोड़ दिया और वो कार से टकराकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कैलाश को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और और ट्रक व अर्टिगा कार को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
इसे भी पढ़ें : GATE Result 2021: 17.82 फीसदी छात्र पास, ऐसे देखें रिजल्ट…
इसे भी पढ़ें : ये अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बने अमिताभ बच्चन…








