spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

GATE Result 2021: 17.82 फीसदी छात्र पास, ऐसे देखें रिजल्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GATE Result 2021: इस साल गेट (GATE) परीक्षा में कुल 17.82 फीसदी छात्र पास हुए हैं। गेट परीक्षा में कुल 7,11,542 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें से 1,26,813 अभ्यर्थियों ने एग्जाम में सफलता पाई है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) का रिजल्ट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

अभ्यर्थी गेट (GATE 2021) परीक्षा का रिजल्ट डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें GATE 2021 का रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-अब आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका गेट का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

Result Link

गेट परीक्षा में पास कुल विद्यार्थियों में 98732 पुरुष और 28081 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।  अभ्यर्थी 30 मार्च से लेकर 30 जून तक फ्री में गेट परीक्षा 2021 का स्कोरकोर्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि गेट परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी होने वाला था, लेकिन तय वक्त से पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल गेट परीक्षा के लिए 8,82,684 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जबकि बीते साल 8.59 लाख उम्मीदवारों ने ही आवेदन किया था। 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...