spot_img
spot_img

ये अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बने अमिताभ बच्चन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अमिताभ बच्चन पहले भारतीय हैं जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स अवॉर्ड्स (FIAF) से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार की शाम को एक वर्चुअल कार्यक्रम में हॉलीवुड फिल्ममेकर्स मार्टिन स्कोर्सेसे और क्रिस्टोफर नोलन ने पुरस्कार प्रस्तुत किए।  

 

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘एफआईएएफ अवॉर्ड 2021 के लिए मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एफआईएएफ और मार्टिन स्कॉर्सेसे व क्रिस्टोफर नोलन को शुक्रिया। भारत की फिल्म विरासत को बचाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटल है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन अपनी फिल्मों को बचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा।

 

टेनेट निर्देशक क्रिस्टोफर ने अमिताभ के साथ हुई एक मुलाकात को याद करते हुए कहा कि ‘कुछ साल पहले फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में मुझे भारतीय सिनेमा के लीजेंड से मिलने का मौका मिला। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के एम्बेसडर के रूप में अमिताभ बच्चन ने फिल्मों के संरक्षण में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। यही वजह है कि एफआईएएफ की कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से मि. बच्चन को इस वर्ष का पुरस्कार देने के लिए मतदान किया।

कार्यक्रम के दौरान मार्टिन ने अमिताभ की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘पांच दशक के लंबे करियर में अमिताभ बच्चनन ने फिल्म विरासत को संरक्षित करने में असाधारण काम किया है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के बाद से मैं भारत में फिल्मों के संरक्षित करने पर नजर रख रहा हूं। मैं बहुत अच्छे तरीके से जानता हूं कि अमिताभ बच्चन इस ओर किस कदर काम कर रहे हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...