शुक्रवार की रात को फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ठप पड़ गए थे। लोग ना मैसेज भेज पा रहे थे और ना ही उन्हें किसी का मैसेज मिल रहा था। अब जब व्हाट्सएप ठप पड़ा तो Signal ने चुटकी ली है। सिग्नल ने ट्वीट करके कहा ‘Welcome everyone!’।
Signal registrations are through the roof; welcome everyone! Solidarity to the folks working on the WhatsApp outage. People outside of the tech industry will never understand how weird it sounds when someone says that they are “looking forward to some weekend downtime.
— Signal (@signalapp) March 19, 2021
व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के ठप होने के बाद सिग्नल ने ट्वीट करके कहा, ‘सिग्नल के रजिस्ट्रेशन के एक सुरक्षित सर्वर के जरिए होते हैं। आप सभी का स्वागत है। व्हाट्सएप आउटेज पर लोग एकजूट होकर टीम काम कर रही है। टेक इंडस्ट्री से बाहर के लोग कभी समझ नहीं पाएंगे कि विकेंड पर आउटेज का इंतजार करना कितना मुश्किल होता है।’
Thanks for your patience, that was a long 45 minutes but we are back! #WhatsAppDown
— WhatsApp (@WhatsApp) March 19, 2021
बता दें कि व्हाट्सएप के डाउन होने की समस्या शुक्रवार रात करीब 10.55 बजे सामने आई। भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी सर्वर डाउन होने की वजह से यूजर्स को ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ा। ट्सएप में दिक्कत आने के साथ ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग अपने-अपने अंदाज में इसे लेकर चुटकी लेने लगे। ट्विटर पर #WhatsAppDown और #serverdown भी ट्रेंड होने लगा था।






