spot_img

New Year में MG Motor की कारें होंगी महंगी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: कई दिग्गज कार निर्माता कंपनियां नये साल से अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने जा रही हैं। एमजी मोटर इंडिया भी इनमें शामिल है। कंपनी की  ओर से बताया गया है कि वाहनों को तैयार करने में लागत बढ़ने के कारण जनवरी से उसकी कारों के दाम बढ़ने जा रहे हैं। जनवरी 2021 से अब ग्राहकों को MG Motor की कोई भी कार खरीदने के लिए 3 फीसद ज्यादा रकम देनी पड़ेगी। कीमत में बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन इससे भी ग्राहकों पर काफी असर पड़ने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि पहले ही कोरोना वायरस और मंदी की वजह से ग्राहक कार खरीदने से बच रहे हैं। इस बीच कीमतें भी बढ़ाई जा रही हैं।

से भी पढ़ें :आ रही Maruti की कांपैक्‍ट एसयूवी! हैचबैक कार Baleno पर होगी बेस्ड

MG हेक्टर प्लस मॉडल के 7-सीटर संस्करण

कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है वो वह अगले महीने MG हेक्टर प्लस मॉडल के 7-सीटर संस्करण को पेश करेगी। आपको बता दें कि कंपनी अपने मौजूदा वाहनों की कीमत में अधिकतम 3 फीसद की बढ़ोतरी कर रही है। हालांकि अलग-अलग प्रोडक्ट्स के हिसाब से ये मूल्य वृद्धि अलग-अलग होगी। मतलब कार के मॉडल और वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग कीमत अदा करनी पड़ेगी।

से भी पढ़ें :Honda ने पेश किया नया स्कूटर Vision 110

मौजूदा समय में इंडिया में 3 मॉडल्‍स की बिक्री

MG Motor India मौजूदा समय में भारत में 3 मॉडल्स की बिक्री करता है। इन मॉडल्स में Hector, ZS EV और हाल ही में लांच हुई Gloster शामिल है, जिनकी कीमत क्रमशः 12.83 लाख रुपये से शुरू होकर 35.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। हेक्टर प्लस मॉडल वर्तमान में कैप्टन सीट्स के साथ 6 सीटर संस्करण में उपलब्ध है। सात सीटर संस्करण हेक्टर एसयूवी मॉडल के पोर्टफोलियो का और विस्तार करेगा। MG Hector 48V हाइब्रिड वैरिएंट के विकल्प के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसका पेट्रोल वर्जन भी DCT (डुअल-क्लच ट्रांसमिशन) के साथ आता है।

से भी पढ़ें :Hybrid Engine की बाइक ला रही Kawasaki, माइलेज की चिंता नहीं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...