रांची : रांची के नगड़ी अंचल के चेटे गांव में एचईसी हटिया विस्थापितों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता चेटे पंचायत के मुखिया अजय कच्छप ने की। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थिति पूर्व मंत्री और मांडर विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि एचईसी ने जिन 22 संस्थाओं को जमीन दी है, उसमें नौकरी दिलाने का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। साथ ही कहा कि प्रत्येक विस्थापित गांव में कैंप लगाकर विस्थापितों को उनकी जमीन का मालिकाना कागजात बनवाया जाएगा। इसके लिए सभी 32 विस्थापित गांव के ग्रामीणों को एक साथ मिलकर आवाज उठाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि हम विस्थापितों के साथ हैं और सरकार तक सभी की मांगों को पहुंचाएंगे।
इसे भी पढ़ें :एक और मंत्री ने छोड़ा “ममता” का साथ
मौके पर सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा, डॉ करमा उरांव, हटिया विस्थापित परिवार समिति के राहुल उरांव, सुमन लोहरा, मनु लोहरा, गणेश मिर्धा, पूर्व CISF अधिकारी शिवचरण मुंडा व अन्य शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें :Sperm पर पत्नी का ही अधिकार, जानिए कैसे…
इसे भी पढ़ें :चलो बुलावा आया है…भजन के गायक नरेंद्र चंचल नहीं रहे






