Ranchi : रांची की एक रात, जो जश्न से शुरू हुई थी, वो डर, दर्द और सन्नाटे में बदल गई। एक मेडिकल छात्रा के साथ जो हुआ, उसने शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस छात्रा को जन्मदिन पार्टी में बुलाया गया। हरमू के एक अपार्टमेंट में पार्टी हुई। केक कटने के बाद छात्रा को केक खाने को दिया गया। केक खाते ही छात्रा को अचानक सुस्ती और नशा महसूस होने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उसे पिज्जा दिया, एक टुकड़ा खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। आंखों के सामने अंधेरा छा गया, शरीर पर कंट्रोल खत्म हो गया। वो एक कमरे में जाकर आराम करने लगी और यहीं से शुरू हुआ डरावना सिलसिला। रांची के लालपुर थाने में दर्ज FIR के अनुसार, आरोपी दानिश कमरे में आया और अर्धबेहोशी की हालत का फायदा उठाकर छात्रा के साथ रेप किया। पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन नशे के असर में खुद को बचा नहीं सकी। जब होश आया तो खुद को खून से लथपथ पाया। हालत बेहद गंभीर थी। दोस्त ने हॉस्टल भेज दिया, जहां तबीयत और बिगड़ गई। यह घिनौनी वारदात बीते 9 अप्रैल की बताई जा रही है। खबर है कि आरोपी दानिश के खड़कपुर ठिकाने तक पुलिस पहुंच गई है।
इधर, हॉस्टल में आई मेडिकल छात्रा की हालत देख एक सहेली ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की हालत इस कदर बिगड़ गई है कि वह खुद से आवेदन तक नहीं लिख सकी। पुलिस ने उसका फर्दबयान लेकर FIR दर्ज की है। पीड़िता MDS की छात्रा है। पार्टी में शादाब, फवाद और दानिश मौजूद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुये जांच तेज कर दी गई है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : मनमानी पर लगेगी ब्रेक, प्राईवेट स्कूलों के लिये सख्त नियम…
इसे भी पढ़ें : Ranchi : राम कथा की अमृत धारा में भीगा रांची… देखें वीडियो








