Ranchi (Akhilesh Kumar) : रांची(Ranchi) के नामकुम से सटे सदाबहार चौक में सात दिनों तक जैसे भक्ति का मेला लगा रहा, घंटियों की गूंज, भजनों की मिठास और राम कथा की रसधारा, हर दिल को छूती रही। दुर्गा मंदिर सदाबहार चौक में दुर्गा पूजा समिति सदाबहार चौक के तत्वावधान में चल रहे श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन भव्य समापन हुआ।
भक्ति में डूबा Ranchi
माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा रहा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कथावाचक शालिनी त्रिपाठी ने अपने मधुर और भावपूर्ण अंदाज में कहा कि “सच्चा सुख ईश्वर की भक्ति में है, सांसारिक वस्तुओं में नहीं।” उनकी वाणी ने हर श्रोता के मन को छू लिया। कथा के दौरान जटायु का बलिदान, माता शबरी की अटूट भक्ति, सीता खोज के प्रसंग, ऐसे सुनाये गये कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
इसे भी पढ़े :Bundu : बुंडू में इस हाल में मिले जीजा-साली, सनसनी…
इसे भी पढ़े :Maharashtra : एक साथ 11 की मौ’त, मच गई चीख-पुकार
कथावाचक ने बताया कि भगवान राम का जीवन सत्य, न्याय और कर्तव्य का प्रतीक है, उनका चरित्र हमें निष्ठा, समर्पण और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना सीखाता है। वहीं, भगवान और भक्त का रिश्ता अद्भुत होता है। सच्ची भक्ति में भगवान भी भक्त के वश में हो जाते हैं। यह प्रसंग सुनकर पूरा पंडाल श्रद्धा से भर उठा। विधिवत हवन और भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
राम कथा की अमृत धारा में भीगा रांची… देखें वीडियो#Ranchi #shalinitripathi #ramkatha #namkum pic.twitter.com/ukA2f8LcJR
— KohramLive (@KohramLive) April 13, 2026
इसे भी पढ़े :Bokaro : पुलिस एसोसिएशन की डिमांड, SP को हटाया जाये…
इसे भी पढ़े :Palamu : ममेरे भाई ने ये क्या कर डाला, इलाका सन्न…
इसे भी पढ़े :Bihar : बिहार में सत्ता का काउंटडाउन, 15 अप्रैल को नई सरकार…
इस आयोजन को सफल बनाने में अखिलेश यादव, अनंत नारायण, रामाधार सिंह, मनोज ठाकुर, अशोक यादव, नीरज कुमार, संजीव सिंह, धनंजय त्रिपाठी, राकेश सिंह, अनिल कुमार, नितेश चेलानी एवं प्रवीण साहनी सहित कई लोगों का सराहनीय भूमिका रही।










