स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड हुई ‘मामा’ की शर्मनाक करतूत, फिर जो हुआ… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
UP : आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां परिवार का भरोसेमंद मामा ही डुप्लीकेट चाबी बनवाकर घर से धीरे-धीरे जेवर और नकदी चोरी करता रहा। परिवार को जब लगातार जेवर गायब होने का शक हुआ तो घर में स्पाई कैमरे लगाये गये। कैमरे में आरोपी की पूरी करतूत कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बनवा लीं अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां  

पीड़िता ममता गौतम के मुताबिक, रिश्ते में मामा लगने वाला मोनू गौतम अक्सर घर की देखरेख के बहाने आता-जाता था। परिवार उस पर इतना भरोसा करता था कि बाहर जाते समय घर की चाबी भी उसी को सौंप दी जाती थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां बनवा लीं। 23 अप्रैल को परिवार के बाहर जाने के दौरान आरोपी घर पहुंचा और डुप्लीकेट चाबी से अलमारी खोलकर जेवर व नकदी चोरी करने लगा। उसकी हरकत स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और बेटे आदेश ने फुटेज देखकर चोरी का खुलासा किया।

क्या-क्या हुआ बरामद 

पुलिस ने आरोपी को कालिंदी विहार से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सोने के जेवर, तीन डुप्लीकेट चाबियां और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ जेवर बेच दिये थे, जबकि कुछ गिरवी रखकर आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी से करीब दो लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था। बरामद जेवरों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : 10 लोगों की मौ’त, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…

इसे भी पढ़ें : मौसम दे रहा है चौंकाने वाले संकेत, इस रोज तक आंधी-बारिश…

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली का झटका भी दे सकता है करंट…

इसे भी पढ़ें : 20 मई को बंद रहेगी यहां मेडिकल दुकानें, जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहले हुई रेड, फिर इस नेता को उठा ले गई ED… जानें

Kohramlive : ED ने आम आदमी पार्टी AAP नेता...

केरलम के नये CM बने वीडी सतीशन, कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ…

Kohramlive : केरल में राजनीतिक बदलाव के बीच कांग्रेस...

10 लोगों की मौ’त, मची चीख-पुकार…

UP : लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह ट्रक...

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…

Kohramlive : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब...

मौसम दे रहा है चौंकाने वाले संकेत, इस रोज तक आंधी-बारिश…

Ranchi : झारखंड में इस बार मई का महीना...