बोकारो में भीषण आ’ग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 12 के दुंदीबाग मार्केट मोड़ पर शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी दुकानें और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे एक दुकान से अचानक धुआं और लपटें उठनी शुरू हुईं। स्थानीय दुकानदारों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया गया। हालांकि आग लगने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह शॉर्ट सर्किट से हुई घटना मानी जा रही है। नगर थाना प्रभारी सुदामा दास ने बताया कि आग लगते ही तुरंत दमकल को बुलाया गया और राहत कार्य शुरू किया गया। वहीं, पूर्व विधायक बिरंगी नारायण ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को सहायता देने की मांग की है। पीड़ित दुकानदार सुजीत कुमार और वकील यादव ने बताया कि उनकी दुकानों का लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज़ थी कि बचाव का कोई मौका नहीं मिला।

इसे भी पढ़े : IOA पोस्टग्रेजुएट टीचिंग कोर्स RIMS में

इसे भी पढ़े : हजारीबाग में दिन दहाड़े डेढ़ करोड़ की चोरी, सनसनी

इसे भी पढ़े : कसाब के साथियों को दी थी खौफनाक मौ’त, पूर्व NSG कमांडो कैसे बन गया गांजा गैंग का सरगना… जानें

इसे भी पढ़े : फ्लिपकार्ट ने फिर किया सेल का ऐलान, धांसू ऑफर्स… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...

CM हेमंत सोरेन से मिला ओडिशा का प्रतिनिधिमंडल…

Ranchi : झारखंड और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक...

संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

Chouparan(Krishna Paswan) : गर्मी की छुट्टियों के बीच चौपारण...