spot_img
spot_img
spot_img

कसाब के साथियों को दी थी खौफनाक मौ’त, पूर्व NSG कमांडो कैसे बन गया गांजा गैंग का सरगना… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jaipur : साल 2008 के मुंबई हमले की यादें अब भी हर भारतीय के दिल में जख्म छोड़ती हैं। उस हमले में 9 आतंकी NSG कमांडो के तीन दिन के ऑपरेशन में मारे गये थे और एक जिंदा पकड़ा गया आतंकी अजमल आमिर कसाब को कानूनी प्रक्रिया के तहत फांसी पर लटका दिया गया। लेकिन अब उसी ऑपरेशन में शामिल पूर्व NSG कमांडो बजरंग सिंह की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। वह अब गांजा तस्करी का सरगना बन गया था। राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के हवाले से मीडिया में आई खबर के मुताबिक, बजरंग सिंह तेलंगाना और ओडिशा से गांजा मंगवाकर राजस्थान में सप्लाई करता था। वह सीकर जिले का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी से पहले उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। राजस्थान ATS और एंटी नार्कोटिक्स बल लंबे समय से उसकी तलाश में थे।

बजरंग सिंह ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। खेल-कूद में रुचि के कारण BSF में भर्ती हुआ। कॉन्स्टेबल के तौर पर पंजाब, असम, राजस्थान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सेवा दी। बहादुरी और लगन को देखते हुये उसे NSG कमांडो बनाया गया। वह मुंबई हमले के ऑपरेशन में भी शामिल था।

ऐसे गांजे की राह पर चला

बजरंग सिंह का रुख राजनीति की ओर था। नौकरी छोड़कर उसने अपनी पत्नी को मुखिया का चुनाव लड़ाया, लेकिन हार मिली। पैसों की जरूरत ने उसे गांजा तस्करी के धंधे में धकेल दिया। साल 2023 में वह हैदराबाद से भी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ था।

इसे भी पढ़े : कफ सिरप से कई बच्चों की जान चली गई!

इसे भी पढ़े : मुख्य चुनाव आयुक्त बोले, चुनाव प्रेक्षक लोकतंत्र के प्रकाशस्तंभ

इसे भी पढ़े : सेना प्रमुख जनरल बोले, पाकिस्तान दुनिया में अपना वजूद खो देगा, अगर…

इसे भी पढ़े : में पेंशन योजनाओं का भुगतान…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...