LUCKNOW : यूपी के लखनऊ में गुडंबा के जाहिरापुर इलाके में शनिवार को झुग्गी बस्ती में आग लग गई। कुछ ही देर आग ने विकराल रूप ले लिया। इसी बीच आग की तपिश से गैस सिलेंडर फटने से हुए धमाकों से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खाली प्लॉट में झोड़ी लगाकर रहते थे लोग
जाहिरापुर इलाके में खाली पड़े प्लाट में बड़ी संख्या में एक खाली पड़े प्लॉट में लोग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। गुडंबा पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे किसी झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग पड़ोस की झोपड़ियों को भी अपनी जद में ले लिया। आग की लपटें देख आस पड़ोस के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पहले तो वहां रह रहे लोगों ने खुद ही बाल्टी से पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच आग बेकाबू हो गई। बस्ती में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस व इंदिरानगर, चौक और बीकेटी फायर स्टेशन से करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दर्दनाक हादसा, देखिये… कैसे क्या हो गया
इसे भी पढ़ें : CA इंटरमीडिएट 2021 का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें : मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा, जेलेंस्की बोले…
इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान
इसे भी पढ़ें : 3 जुलाई को होगा JEE एडवांस्ड एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगा रजिस्ट्रेशन
इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : अप्रैल से बदल रहा PNB का यह नियम!, अलर्ट रहें, वरना…
इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या पूछा














