भीषण वि’स्फोट, 7 घंटे तक धधकती रही आग… जानें कहां

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुजरात के भरूच के सायखा जीआईडीसी इलाके में बीती रात एक भयावह विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। वागरा तालुका स्थित एक फार्मा कंपनी में हुये इस धमाके से दो मजदूरों की मौत, दो लापता, और 19 घायल हो गये हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर दहेज और अंबेटा तक सुनाई दी। धमाके के बाद लगी आग ने पूरे परिसर को लपटों में घेर लिया। आसपास की कई फैक्ट्रियों के शेड और शीशे टूट गये, जबकि पास खड़ा एक टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। लोगों ने बताया कि लगातार 15–20 सेकंड तक धमाकों की आवाज़ें गूंजती रहीं और रात में आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

दमकल की आठ गाड़ियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर वागरा SDM, पुलिस और फोरेंसिक टीमें पहुंचीं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट रासायनिक लीकेज या दबाव बढ़ने के कारण हुआ, हालांकि अंतिम रिपोर्ट फोरेंसिक जांच के बाद ही आयेगी। इस हादसे में पांच से अधिक यूनिटों को भारी नुकसान हुआ है। लाखों रुपये की मशीनरी जल गई, और इलाके में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सायखा गांव के सरपंच जयविर सिंह राज ने आरोप लगाया कि, “कई कंपनियां तय नियमों के खिलाफ काम कर रही हैं, प्रशासन की लापरवाही ने यह त्रासदी जन्म दी है।” फिलहाल आग बुझा ली गई है और पूरा इलाका सील कर जांच जारी है। जिला प्रशासन ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये हैं।

इसे भी पढ़े : दिल्ली ध’माके का CCTV फुटेज आया सामने, क्या हुआ था उस शाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : घर लौटे “ही मैन”, क्या बोले डॉक्टर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : गढ़वा में झलका ऊर्जा और एकता का अद्भुत संगम…

इसे भी पढ़े : 5 करोड़ की योजनाओं से चमकेगा चौपारण…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...