गढ़वा में झलका ऊर्जा और एकता का अद्भुत संगम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिले में ऊर्जा, उत्साह और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। “रन फॉर झारखण्ड” कार्यक्रम के तहत जिले के युवाओं और नागरिकों ने बड़े जोश के साथ दौड़ लगाई। ​इस भव्य आयोजन की शुरुआत DC दिनेश यादव एवं SP अमन कुमार ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से हरी झंडी दिखाकर की। दौड़ में जिले के विभिन्न पदाधिकारी, स्कूली छात्र-छात्रायें, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलंटियर्स और बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​प्रतिभागियों ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से दौड़ शुरू की और नहर चौक, चिनियां मोड़ होते हुये नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) मैदान तक का सफर तय किया। पूरे मार्ग में युवाओं का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था, जो झारखण्ड की नई ऊर्जा और एकता का प्रतीक बना। ​कार्यक्रम के समापन समारोह में DC दिनेश यादव एवं SP अमन कुमार ने लड़का एवं लड़की वर्ग के प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। ​इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, डी.आर.डी.ए. निदेशक सह पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, सदर SDO संजय कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी सहित अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...