5 करोड़ की योजनाओं से चमकेगा चौपारण…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बरही विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार अब नई दिशा पकड़ने वाली है। विधायक मनोज कुमार यादव ने मंगलवार को चौपारण प्रखंड के डेबो पंचायत में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पिपराडीह और कोरियाडीह के उन्नयन कार्य, डेबो पैक्स गोदाम निर्माण तथा चौपारण स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं। डेबो पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। वातावरण तालियों और जयघोष से गूंज उठा।

MLA बोले, बरही अब विकास के पथ पर 

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुये MLA मनोज यादव ने कहा, बरही विधानसभा अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है। विधायक बने एक वर्ष पूरा हो गया, लेकिन अभी तक राज्य सरकार से फंड नहीं मिला। फिर भी मैंने ठान लिया है कि जनहित कार्य नहीं रुकेंगे। सांसद मनीष जायसवाल के सहयोग और डीएफएफटी मद से हम योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आने वाले समय में जनहित और बुनियादी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी। चौपारण स्वास्थ्य केंद्र में शिलान्यास के बाद विधायक ने चिकित्सा प्रभारी डी.एन. ठाकुर से अस्पताल की समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि किसी भी शिकायत को नजरअंदाज न किया जाये। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की बात दोहराई।

कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया प्रतिनिधि मोहन साव, सहदेव प्रसाद यादव, विजय यादव, बालेश्वर राणा, डी.एन. ठाकुर, बिनोद सिंह, राजदेव यादव, जानकी यादव, अरविंद सिन्हा, रामस्वरूप पासवान, विकास यादव, अशोक केशरी, शिवकुमार सिंह, आशीष सिंह, पवन सिंह, सुमन सिंह, बिराज रविदास, रिशु बर्नवाल, रामजतन सिंह, दया सिंह, सतेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, मुनेश यादव, मंतोष सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...