CHAIBASA : ओडिशा से हाइवा लूटकर नकाबपोश तीन बदमाश आनंदपुर की तरफ आ रहे थे। यहां पहुंचने के क्रम में मंगलवार को डायवर्सन के पास जमा कीचड़ में गाड़ी फंस गई। लगातार कोशिश के बावजूद जब गाड़ी नहीं निकल सकी तो बदमाश धराने के डर से वहीं हाइवा को छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आनंदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन के ऑनर के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : ब्लैक फंगस का कहर, 24 घंटे में 5 की मौत, जानिये क्या है लक्षण
ड्राइवर ने पुलिस को सुनाई पूरी कहानी
पुलिस को हाइवा ड्राइवर सनातन मुंडा ने लूट की पूरी कहानी सुनाई। बताया कि सोमवार देर रात राउरकेला के लोहानीपाड़ा हाइवे के पास गाड़ी खड़ी की थी। इसी क्रम में आपाची बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश आए और उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक बदमाश पिस्टल लेकर गाड़ी में बैठ गया और ड्राइवर को हाइवा आगे बढ़ाने को बोला। बाकी दो बदमाश अपनी बाइक से पीछे से आ रहे थे। बदमाशों ने ड्राइवर को गाड़ी आनंदपुर की ओर घुमाने को बोला। इसी क्रम में हाइवा रानी तालाब के पास डायवर्सन के पास फंस गई।
इसे भी पढ़ें :Bokaro: सड़क पर इस हालत में मिली युवक की लाश








