Ranchi : आर्मी पब्लिक स्कूल बूटी मोड़ में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के द्वारा किया गया है। जिसमें कई छायादार वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम संयोजक रोहित सरावगी एवं रितेश चौधरी थे। प्रधानाचार्य अभय कुमार सिंह ने छात्रों को बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन महोत्सव बड़े उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग को रोकने, प्रदूषण को कम करने एवं वर्षा को बढ़ावा देने के लिए वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। रांची शाखा अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि मंच परिवार ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर करता रहेगा। जिससे कि प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके एवं सही मात्रा में हमें ऑक्सीजन प्राप्त हो सके। मौके पर उप प्रधानाचार्य कविता वर्मा, निशा वर्मा, साबिर हुसैन एवं रांची शाखा अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व अध्यक्ष दीपक गोयनका, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, रोहित सरावगी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटों में…
इसे भी पढ़ें :आज रात 8 बजे से इस रूट पर लागू होगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले रास्ता देख लें
इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम का मतलब अमिताभ चौधरी, चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी थी शख्सियत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक अजनबी से मुलाकात, कयामत बन गई, फिर क्या हुआ… जानें












