spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आज रात 8 बजे से इस रूट पर लागू होगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले रास्ता देख लें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : सावन को लेकर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह रूट डायवर्जन बरेली में लागू किया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार बरेली शहर के सभी ट्रांसपोर्टर सावन में अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर से ही संचालित करेंगे। शहर के अंदर रोडवेज बसें व छोटे वाहनों के रूट भी बदल जाएंगे। पुराने बस अड्डे की ओर आने वाली रोडवेज बसें कालीबाड़ी से होकर नहीं जाएंगी। बसें पटेल चौक, चौकी चौराहा से मालियों की पुलिया से होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे पर जाएंगी। दिल्ली की ओर जाने वाली बसें अंदर नहीं आएंगी। इन बसों को बाईपास से गुजरा जाएगा। इस दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

  1. लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर, मिलक, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे।
  2. बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे।
  3. नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
    बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा वाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आवागमन करेंगे।
  4. रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बड़ा बाईपास, फरीदपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  5. परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहे से आगे बड़ा बाईपास पर बने अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे।
  6. श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट के लिए आने-जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे।

मथुरा से बरेली को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी पर वाहनों की आवाजाही 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। रेलवे की ओर से सोनाई और मुरसान के बीच कंचना रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कराई जा रही है। यह आठ जुलाई की शाम छह बजे तक चलेगा। मथुरा से बरेली की ओर जाने वाले वाहन इग्लास, अलीगढ़ होकर जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें :आदिवासी समाज आहत, भाजपा कार्यालय के बाहर होगा हंगामा… जानें कब

इसे भी पढ़ें :5 IAS अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: