Bihar : एक अजनबी से मुलाकात क्या हुई, कयामत हो गई। दोनों मोहब्बत की राहों में इतने करीब आ गये कि एक दुजे को हो गये। घरवाले बैरी हो गये, पर दोनों साथ-साथ जीने की कसमें खाये और बोकारो की सोनम घर में किसी को कुछ बताये पहुंच गई भागलपुर अपने प्रेमी बादल के पास। गुजरे चार महीने पहले ही हुई मुलाकात गले का हार बन गई। बाद में इनके प्यार के आगे घरवाले और जमाना झुक गया, सब की रजा से इनकी शादी करा दी गई। लगभग 22 साल का बादल और 19 साल की सोनम अब दोनों बहुत खुश हैं। सोनम भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की बहू बन गई। वहीं सोनम का मायके बोकारो में है।
शादी के बाद बादल और सोनम ने मीडिया को बताया कि करीब 4 महीने पहले दोनों एक शादी समारोह में करेला में मुलाकात हुई। दोनों किसी रिश्तेदार की शादी में गये थे। मुलाकात दोस्ती में बदल गई। इसके बाद फोन पर गुटरगूं होती रही। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों में प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि दोनों शादी करने का मन बना लिये। सोनम के घरवाले इस रिश्ते के लिये राजी नहीं थे। सोनम घरवाले को मनाती रही, पर जब उसे लगा कि बात नहीं बनेगी तो वह घर से भाग गई। वह सीधे अपने प्रेमी के घर भागलपुर पहुंच गई। दोनों ने शादी कर ली। बाद में दोनों के घरवालों की मर्जी से समाज के सामने हिंदु रीति रिवाज से शादी कराई गई। बादल ने अपने बारे में मीडिया को बताया कि वह सांप पकड़ने का शौकिन है। वह सांपों का रेस्क्यू कर उसे वन विभाग को देता है। वह ट्यूशन भी पढ़ाता है। गांव के लोग उसे चाहते हैं। पंचों की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई।
इसे भी पढ़ें : घर से निकली DSP की बेटी की मिली डे’ड बॉडी…
इसे भी पढ़ें :मुखिया बनते ही मन बदला, पुलिस ने भेजा जेल…
इसे भी पढ़ें :आसमान में आज रात धरतीवासियों को दिखेगा अद्भुत नजारा, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : गूगल मैप ने दिखाये दो रास्ते, पकड़ ली मौ’त की राह…
इसे भी पढ़ें : कल से सावन शुरू, सजधज के तैयार बाबानगरी में कांवरियों का आना शुरू…
इसे भी पढ़ें : जरमुंडी को मिला नया SDPO, ACB से गए DSP…
इसे भी पढ़ें :14 साल की बच्ची का खेत में हुआ यह हाल…












