Kohramlive : कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने Eeco (ईको) वैन को एक नए और ज्यादा पावरफुल इंजन और हाई माइलेज के साथ लॉन्च किया है। नई ईको में सीएनजी का भी ऑप्शन है। 2022 Maruti Suzuki Eeco की एक्स-शोरूम कीमतें 5.10 लाख रुपये से शुरू होती है। यह 13 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस शामिल हैं।
बॉक्सी डिजाइन के साथ ज्यादा स्पेस
यह कार एक बॉक्सी डिजाइन के साथ आती है, जिसके अंदर बहुत ज्यादा जगह मिलता है। इंटीरियर्स सामान्य हैं जो संभावित ग्राहकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हैं। भारत में अपनी तरह की इकलौती ईको अक्सर भारत में भी टॉप 10 कारों में शामिल होती है। नई ईको के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, मार्केटिंग एंड सेल्स, शशांक श्रीवास्तव ने कहा, “लॉन्च के बाद से, ईको अतीत में 9.75 लाख से ज्यादा मालिकों के लिए एक पसंदीदा और गर्व की पसंद रही है। बीते दशक और अपने सेगमेंट में 93 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ एक निर्विवाद लीडर रही है।”
इंजन की खासियत और माइलेज
2022 Maruti Eeco का सबसे महत्वपूर्ण अपडेट इसका 1.2-लीटर एडवांस्ड K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। यह ज्यादा शक्तिशाली और ज्यादा ईंधन-कुशल है और 6000 rpm पर 59.4 kW (80.76 PS) का 10 प्रतिशत ज्यादा पावर और 3000 rpm पर 104.4 Nm (पेट्रोल वेरिएंट के लिए) का टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। नई 2022 Maruti Eeco का पेट्रोल वर्जन 25 ज्यादा ईंधन कुशल है और यह 20.20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। जबकि एस-सीएनजी वर्जन 29 प्रतिशत ज्यादा ईंधन दक्षता का दावा करता है और 27.05 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है।
ये हैं स्पेशल फीचर्स
यह वैन वैन एक नए स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। इसमें रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, बैटरी सेवर फंक्शन के साथ डोम लैंप और एयर-कंडीशनिंग के लिए नए रोटरी कंट्रोल्स भी हैं।सेफ्टी
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें इंजन इमोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, ड्यूल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, स्लाइडिंग दरवाजों और खिड़कियों के लिए चाइल्ड लॉक, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
जानिए कीमत का वेरिएशन
मारुति सुजुकी न्यू ईको की कीमतें बेस टूर वी 5-सीटर स्टैंडर्ड के लिए 5,10,200 रुपये से शुरू होती है और ईको एम्बुलेंस के लिए 8,13,200 रुपये तक जाती है। ईको कार्गो सीएनजी सबसे सस्ता सीएनजी वर्जन है और इसकी कीमत 6,23,200 रुपये है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।
2022 Maruti Eeco की एक्स-शोरूम कीमतें (रुपये में)
Tour V 5-seater – 5,10,200
Eeco 5-seater – 5,13,200
Eeco Cargo – 5,28,200
Tour V 7-seater – 5,39,200
Eeco 7-seater – 5,42,200
Tour V 5-seater AC – 5,46,200
Eeco 5-seater AC – 5,49,200
Eeco Cargo CNG – 6,23,200
Eeco Ambulance Shell – 6,40,000
Tour V 5-seater AC CNG – 6,41,200
Eeco 5-seater AC CNG – 6,44,200
Eeco Cargo AC CNG – 6,65,200
Eeco Ambulance – 8,13,200
इसे भी पढ़ें :रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट…
इसे भी पढ़ें :UAE ने पासपोर्ट में एक नाम वाले लोगों की एंट्री पर लगाई रोक, निर्देश जारी
इसे भी पढ़ें :हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 29 को रद्द
इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं
इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वालों की लगी लॉटरी, ये सामान मिलेगा मुफ्त!
इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर