spot_img

माओवादियों का भारत बंद, लातेहार में रेलवे ट्रैक उड़ाया, ये ट्रेनें रद्द

Date:

spot_img
spot_img

Latehar : भारत बंद के दौरान माओवादियों ने उत्‍पात मचाया। शुक्रवार की देर रात लातेहार-टोरी रेलखंड पर रिचुघुटा-डेमू स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। ब्लास्ट इतना जबरदस्‍त था कि पटरी के कई टुकड़े हो गये। रेलवे ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के बाद कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किये गए हैं। कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया गया है। रेलवे और जिला पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। पटरियों को दुरुस्त कर रेल परिचालन शुरू करने में रेल प्रशासन जुटा है।

वहीं चक्रधरपुर में भी माओवादियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ाया। चक्रधरपुर और सोनुआ स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक में ब्लास्ट किया गया। लोटापहाड़ स्टेशन के समीप दो पटरियों को उड़ाया गया। इस वारदात को रात के करीब 2 बजे अंजाम दिया गया। ब्‍लास्‍ट में मुम्बई हावड़ा मेल बाल बाल बची। अप और डाऊन दोनों रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है, जिस वजह से रेल परिचालन ठप हो गया है।

यहां याद दिला दें कि शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादी ने 15 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रतिरोध दिवस मनाने का ऐलान किया था। वहीं 20 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया था। रात 12 बजे से माओवादियों का बंद शुरू हुआ और रात 12 बजकर 50 मिनट पर माओवादियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया।

इन ट्रेनों के रूट डाइवर्ट

18636 सासाराम-रांची और 08310 जम्मूतवी एक्सप्रेस डायवर्ट। भाया गया-कोडरमा-मुरी होकर चलेगी दोनों ट्रेनें

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

03364 डिहरी ऑन सोन – बरवाडीह स्पेशल रद्द

03362 बरवाडीह- गोमो स्पेशल ट्रेन भी रद्द

इसे भी पढ़ें : REAKING : छक्‍के के साथ भारत ने छुड़ाये कीवी टीम के “छक्‍के”

इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा

इसे भी पढ़ें :इस स्‍कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत

इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

इसे भी पढ़ें :

35 रुपये किलो मिलेगा प्याज… जानें कहां

Kohramlive : प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र...

‘एक चिंगारी’ ने बुझा दिया घर का चिराग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रोजी-रोटी के लिये तारों के बीच जिंदगी...

रांची में फिरायालाल से डोरंडा तक फ्लैग मार्च…

Ranchi : त्योहार खुशियों का हो, दिलों में मोहब्बत...

मेहंदी की खुशबू और हुनर की चमक, बच्चों को मिला सम्मान…

New Delhi : ईद की खुशियों में जब हुनर...

सरायकेला में शतरंज की बिसात पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज…

Ranchi : झारखंड की धरती में अब बहुत जल्द...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: