spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

माओवादियों ने लगाए Poster, युवाओं से संगठन में आने की अपील

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरिडीह/चाईबासा :  माओवादियों ने फिर दिखाई धृष्टता। जगह-जगह लगाए Poster और बैनर। इस बार युवाओं को लुभाने की कोशिश। युवक-युवतियों को अपने संगठन से जुड़ने की अपील की। दहशत का माहौल। गिरिडीह जिले के पीरटांड़ के मधुबन थाना के सिंहपुर और जयनगर में देर रात भाकपा माओवादियों ने यह कारस्तानी की है। माओवादियों ने कई जगह पोस्टर और बैनर लगाया है। उधर, पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरु में भी बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।

भाकपा माओवादियों द्वारा दो दिसंबर से सोलह दिसंबर तक मनाया जाने वाला पीएलजीए का स्थापना दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर और बुकलेट लगाने और सड़क, हाट-बाजारों में फेंकने का अभियान निरंतर जारी है।

Poster और Banner लगने के बाद दहशत का माहौल

पोस्टर और बैनर के माध्यम से माओवादियों ने युवक-युवतियों से संगठन से जुड़ने की अपील की है। पोस्टर और बैनर लगाए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

इसे भी पढ़ें : कोहराम लाइव पर दिखाई गई दिनेश गोप की तस्वीर पर एसपी की मुहर

पुलिस को दी गई सूचना

बैनर और पोस्टर में लिखा है कि जल-जंगल-जमीन पर अपना हक कायम करना है तो संगठन में युवक-युवतियां भर्ती हो जाएं, जल-जंगल-जमीन पर अपना हक कायम करना है तो मजदूर-किसानों का अपना राज्य बनाना है। सुबह जब लोग इस ओर पहुंचे तो बैनर-पोस्टर को देखा, तो इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

किरीबुरु इलाके में भी लगे बैनर

पश्चिमी सिंहभूम में भी पिछले दो दिनों के दौरान नक्सली समर्थकों द्वारा छोटानागरा थाना अंतर्गत शनिवार को लगने वाले हाट, बाईहातू गांव से लेकर झाड़बेड़ा गांव तक सैकड़ों की संख्या में पोस्टर, बैनर सड़कों और सड़क किनारे पेड़ की टहनियों आदि पर लगाये जिसे खबर मिलते ही रात के समय छोटानागरा और किरीबुरु थाना पुलिस उक्त क्षेत्र में जाकर सारे पोस्टर औऔर बैनर जब्त कर लिये।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग की रुकी शादी, घरवाले रखने को तैयार नहीं (Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...