spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सभी को सुलभ हो न्याय : CJI चंद्रचूड़

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : संविधान दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित समारोह में CJI डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि हमारी अदालतों से जो न्यायशास्त्र निकला है, उसने दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में फैसलों को प्रभावित किया है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि न्याय प्रणाली सभी के लिए उपलब्ध हो। न्यायपालिका यह सुनिश्चित करने के लिए तरीके व तकनीक अपना रही है। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के तिलक मार्ग पर स्थित है, लेकिन अब वर्चुअल तरीकों से वकीलों के लिए कहीं से भी मामले में बहस करना संभव हो गया है। मामलों को सूचीबद्ध करने के लिए अब प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की जरूरत है।

पहले पीएम नेहरू को सीजेआई ने किया याद

चंद्रचूड़ ने इस मौके पर देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया। आजादी के मौके पर पं. नेहरू के संबोधन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अतीत हमसे अभी भी कुछ हद तक जुड़ा हुआ है। हमें वादों को पूरा करने के लिए काफी कुछ करना है। आजादी के पहले हाशिए पर खड़े लोगों के संघर्ष को बयां करते हुए कहा कि संविधान की नींव सबसे पहले उन्होंने ही रखी। जस्टिस चंद्रचूड़ ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर के एक कथन को याद किया। इसमें उन्होंने कहा था कि ब्रह्मांड का चक्र लंबा है, लेकिन यह न्याय के आगे झुक जाता है।

न्याय को बढ़ाने के मिशन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता: न्यायमूर्ति कौल

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने कहा कि विधायी प्रभाव का अध्ययन और प्रस्तावित कानून के सामाजिक संदर्भ की जांच करने से अनावश्यक मुकदमेबाजी को रोका जा सकता है। न्याय तक पहुंच एक विकेंद्रीकृत अभ्यास है और न्याय को बढ़ाने के मिशन के लिए और अधिक सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था। साल 2015 से इस उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया जाता है। इससे पहले, इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।

इसे भी पढ़ें :RPF की ऑपरेशन डिग्निटी ने केसरी को मिलाया अपनों से

इसे भी पढ़ें :ऐसा फोन कॉल आये तो दीपक बाबू की तरह अलर्ट हो जाये

इसे भी पढ़ें :बदन पर कोई कपड़ा नहीं, इस हालत में लड़की मिली जलकुंभी में

इसे भी पढ़ें :अपने जीजा को देखते ही खून खौल उठता था, क्या बोल गया खूनी साला, देखें…

इसे भी पढ़ें :खुशहाल जिंदगानी का झांसा दे बेच डाला रेड लाइट एरिया में, 14 मुक्त, देखें…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...