spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सबसे बड़ा डाका, 15 मिनट में 8 करोड़, CCTV फुटेज में 6 डकैत, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : हथियारबंद छह डकैतों ने केवल 15 मिनट में 8 करोड़ के सोना के गहने-जेवरात और नकद साढ़े तीन लाख कैश लेकर बड़े आराम से भाग निकलने में कामयाब रहे। डकैत के हाथ करीब 16 किलो सोना, 3 लाख 50 हजार कैश और एक बाइक लेकर भाग निकले। यह भीषण डाका मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में डाला गया। यह फाइनेंस कंपनी मध्य प्रदेश के कटनी में है। कटनी का सबसे बड़ा डाका इसे माना जा रहा है। नकाबपोश डकैत दिन के 10.25 में अंदर घुसे और 10.40 में गहने-जेवरात और कैश बटोर कर भाग निकले। सभी डकैत अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखे थे, वहीं ऊपर से हेलमेट लगाये हुये थे। सनसनीखेज इस वारदात की फैली खबर के बाद कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौके-ए-वारदात पहुंचे। फाइनेंस बैंक और आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज में डकैतों का चेहरा कैद हो गया है। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। खबर है कि पुलिस ने डकैती कांड में इस्तेमाल दो बाइक बरामद कर ली है। एक कर्मचारी की बाइक भी लूट ली गई थी।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार हथियारबंद नकाबपोश छह डकैत आज दिन के 10.25 बजे गोल्ड लोन फाइनेंस के अंदर घुसे। उस समय फाइनेंस बैंक खुला ही था। एक कर्मचारी झाड़ू लगा रहा था। उस समय बैंक में करीब 6 लोग ही थे। अंदर घुसते ही डकैतों ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हथियार का भय दिखाकर अपने कब्जे में कर लिया। प्रतिरोध करने वाले को मारा-पीटा भी गया। महिला कर्मचारी को एक किनारे कर दिया गया था। इसके बाद हथियार की नोक पर सभी लॉकर खोल उसमें रखे गहने-जेवरात निकाल लिये। वहीं नगद भी बटोर लिये। बाद में सायरन बजा, पर तबतक काफी देर हो चुका था। डकैत काफी दूर तक भाग चुके थे। मौके पर FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज मिलने में भी देर हुआ। फरार डकैतों की उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई गई।

इसे भी पढ़ें :ऐसा फोन कॉल आये तो दीपक बाबू की तरह अलर्ट हो जाये

इसे भी पढ़ें :बदन पर कोई कपड़ा नहीं, इस हालत में लड़की मिली जलकुंभी में

इसे भी पढ़ें :अपने जीजा को देखते ही खून खौल उठता था, क्या बोल गया खूनी साला, देखें…

इसे भी पढ़ें :खुशहाल जिंदगानी का झांसा दे बेच डाला रेड लाइट एरिया में, 14 मुक्त, देखें…

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...