कोहराम लाइव डेस्क : Walnut के रोजाना सेवन से थमते हैं कई गंभीर बीमारी। अध्ययन से पता चलता है कि जो लोग नियमित रूप से Walnut का सेवन करते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
शोध में पता चला Walnut के फायदे
शोध में 600 से अधिक व्यक्तियों को शामिल किया गया और दो वर्ष तक इन्हें प्रतिदिन के आहार में 30 से 60 ग्राम Walnut दिया गया। जिन लोगों ने अखरोट का सेवन किया था, उनमें सूजन (इंफ्लेमेशन) में कमी आई। शोध के दौरान जिन 10 इंफ्लेमेटरी मार्करों का अध्ययन किया गया, उनमें से छह को काफी कम मात्रा में अखरोट दिया गया था। यह शोध पूर्व में किए गए अध्ययन का ही हिस्सा था और इसे जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। अखरोट का एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव ना केवल कोलेस्ट्राल को कम करता है बल्कि दिल की बीमारियों के जोखिम से भी बचाता है। शोध के प्रमुख लेखक के मुताबिक एक्यूट इंफ्लेमेशन (तीव्र सूजन) एक शारीरिक प्रक्रिया है जो आघात या संक्रमण के चलते इम्यून सिस्टम की सक्रियता के चलते होती है।
इसे भी पढ़ें :Brandy@ थोड़ी-थोड़ी पिया करो… बैलेंस्ड मात्रा में लेने पर बढ़ाएगी इम्युनिटी
सूजन कम करने में होते हैं सहायक
डॉ. एमिलियो रोस ने कहा, ‘कुछ समय के लिए रहने वाली सूजन घावों को ठीक करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है, लेकिन अगर खराब आहार, मोटापे और उच्च रक्तचाप के चलते किसी व्यक्ति को लंबे समय तक सूजन रहती है तो यह हानिकारक है। दिल संबंधी दिक्कतों में यह और भी नुकसान पहुंचाती है। अध्ययन के निष्कर्षो से पता चलता है कि नियमित तौर पर Walnut खाने से सूजन कम होती है, जिससे दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।’ डॉ. रोज के अनुसार अखरोट में ओमेगा-3 अल्फा लिनोलेनिक एसिड और पॉलीफेनोल्स2 जैसे अत्यधिक जैव सक्रिय घटक होते हैं जो सूजन कम करने में सहायक होते हैं।
इसे भी पढ़ें :Paper Cup में चाय पीना है कितना खतरनाक, ये जानकर चौंक…
इसे भी पढ़ें :Sinus एलर्जी या बीमारी, क्या है लक्षण, कैसे मिलेगा लाभ, यहां…








