spot_img
spot_img
spot_img

1 September से बदल जाएंगे कई नियम, जानिए कैसे आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: 1 सितंबर(September) से बैंकिंग, टोल-टैक्स और प्रॉपर्टी समेत कई तरह की सेवाओं में बदलाव होने जा रहा है।इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसके अलावा गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव संभव है।जानिए बदलाव के सभी पहलुओं को।

1 September से टोल टैक्स में होगा इजाफा

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स का इजाफा होने जा रहा है यानी 1 सितंबर से आपको ज्यादा टैक्स का भुगतान करना होगा। छोटे वाहन मालिक जैसे जैसे कार चालकों को इस एक्सप्रेसवे से जाने के लिए प्रति किलोमीटर 10 पैसे ज्यादा का भुगतान करना होगा। कॉमर्शियल वाहनों को 52 पैसे ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।

पीएनबी ग्राहक 31 अगस्‍त तक केवाईसी करें अपडेट

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को 31 अगस्त तक अपनी केवाईसी को अपडेट कराना है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका खाता ब्लॉक हो जाएगा यानी आपको अपने अकाउंट का इस्तेमाल करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

1 September से कम हो जाएगा पॉलिसी का प्रीमियम

IRDAI ने बताया है कि 1 सितंबर से पॉलिसी का प्रीमियम कम हो जाएगा। इरडा की ओर से जनरल इंश्योरेंस के नियमों में किए गए बदलाव के बाद ग्राहकों को 30 से 35 फीसदी की जगह अब सिर्फ 20 फीसदी की कमीशन एजेंट को देना होगा। इससे लोगों का प्रीमियम कम हो जाएगा।

घर खरीदना हो जाएगा महंगा

अगर आप घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। सरकार ने गाजियाबाद में सर्किल रेट की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है। बता दें सर्किल रेट की कीमतों में 2 से 4 फीसदी तक का इजाफा करने का फैसला लिया गया है। प्रॉपर्टी के बढ़े हुए सर्किल रेट्स 1 सितंबर 2022 से लागू हो जाएंगे।

बढ़ या घट सकती हैं गैस-सिलेंडर की कीमतें

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है तो इस बार भी यानी 1 सितंबर को भी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किए जाएंगे। इनमें इजाफा या फिर कटौती कुछ भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें :बीच रोड में मासूम को मिली मौत, कंपा गई रूह… देखें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में घर के पास शख्स को मारी गोली… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, हार्दिक बनें मैच के हीरो

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...