Kohramlive : एशिया कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सिर्फ 147 रन ही बना सकी है। भारत ने 148 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल किया। हार्दिक पंड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए थे। इसके बाद दबाव भरे पलों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए।
भारतीय टीम ने पहले ओवर में केएल राहुल के रूप में अपना विकेट गंवा दिया। उसके बाद विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद में 49 रन की साझेदारी हुई। विराट 35 और रोहित 12 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार ने जडेजा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 31 गेंद में 36 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार 18 रन बनाकर बोल्ड हुए।
कप्तान रोहित और विराट नहीं खेल पाए बड़ी पारी
पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के चक्कर में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए। दोनों का विकेट मोहम्मद नवाज ने झटका। कप्तान रोहित ने 12 रन बनाए तो वहीं, विराट के बल्ले से 34 गेंद में 35 रन निकले। एक बार फिर कोहली भारत के लिए मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए।
टीम इंडिया को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। केएल राहुल नसीम शाह की गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, इसी ओवर में विराट कोहली को एक बड़ा जीवनदान भी मिला। स्लिप में उनका कैच छूठा।
नहीं चला भारत के खिलाफ बाबर का बल्ला
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम आज के मैच में कुछ खास नहीं कर सके। उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया। बाबर भुवी की शॉर्ट पिच गेंद को बांउड्री के बाहर भेजना चाहते थे, लेकिन वो एक्स्ट्रा बाउंस संभाल नहीं पाए और अर्शदीप को कैच दे बैठे।
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति की बेटी का बनाया था फर्जी Twitter Account, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे












