बेवजह घरों से निकले कई लोग पकड़े गए, मेडिकल टीम ने किया कोरोना टेस्ट

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • जांच के नाम पर बहुत से लोग बहाना बनाकर भागते दिखे

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर की विभिन्न जगहों पर प्रशासन और मेडिकल टीम द्वारा लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है। बेवजह घरों से निकलने वालों को पकड़ कर कोरोना की जांच की जा रही है। इस दौरान कई लोग बहानेबाजी कर भागते हुए दिखे। कई लोगों को पकड़ उनकी कोरोना जांच कराई गई।

Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

कई महिलाओं की भी कराई गई जांच

मंगलवार की दोपहर साकची गोलचक्कर के पास पकड़ कई लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी साकची बाजार में खरीदारी करने आए थे। स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को प्रशासन की टीम ने कोरोना जांच के लिए पकड़ा तो वह मेडिकल शॉप जाने की बात कहता दिखा। टीम के लाख प्रयास के बावजूद वो व्यक्ति बिना कोरोना जांच कराए, वहां से चला गया। कई महिलाओं की भी कोरोना जांच कराई गई। सोमवार को यहां 160 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। इनमें एक की रिपोर्ट पोजिटिव मिली थी।

Read More : रेमडेसिविर का हिसाब देना होगा निजी अस्‍पतालों को, खाली शीशी भी रखनी होगी सुरक्षित

कोरोना जांच केंद्र पर बिना मास्क के लोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

कोरोना जांच केंद्र में ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखी। कइयों ने तो मास्क भी नहीं पहन रखा था। कोरोना जांच के लिए लाइन में लगे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते दिखे। साकची गोल चक्कर के अलावे शहर में और भी कई जगहों पर कोरोना जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...