Kohramlive : राजस्थान के जोधपुर के मतोड़ा थाना क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके की रूह दहला दी। कोलायत मेला दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर एक खड़े ट्रक से जा टकराई और बस एक ही पल में 18 जिंदगियां चुपचाप थम गई। फलोदी SP कुंदन कांवरिया ने मीडिया से कहा कि “सभी मृतक सूरसागर इलाके के थे, परिवार के परिवार उजड़ गये। हनुमान सागर चौराहे के पास टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। फलोदी थानेदार अमानाराम ने मीडिया को बताया पूरा परिवार मेला दर्शन के बाद लौट रहा था, लेकिन नियति ने रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस और ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद क्षत-विक्षत शवों को बाहर निकाला। ओसियां अस्पताल में तात्कालिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को MDM अस्पताल, जोधपुर भेजा गया, यह कारूणिक द्श्य देख वहां मौजूद हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये।
#राजस्थान के #जोधपुर जिले के ओंसिया के निकट मतोड़ा थाना क्षेत्र में द*र्दनाक सड़क हादसा ,खड़े ट्रेलर में श्रदालुअों की बस घुसी,18 श्रदालुओं की मौके पर मौ*त,आधा दर्जन श्रदालु घायल @CP_Jodhpur @Phalodi_Police#jodhpur #phalodi #roadaccident #news #jodhpur pic.twitter.com/jYqW020wMe
— Namaskaar Nation-Dainik (@namaskaarnation) November 2, 2025
इसे भी पढ़े : PM मोदी का भव्य रोड शो, घर की छतों से उतारी गई आरती, CM नीतीश रहे नदारद…
इसे भी पढ़े : रांची में स्कूल के पास से धराया ये शख्स, भेजा गया जेल…
इसे भी पढ़े : दक्षिण अफ्रीका को 299 रन का टारगेट…












