spot_img
spot_img

PM मोदी का भव्य रोड शो, घर की छतों से उतारी गई आरती, CM नीतीश रहे नदारद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो हुआ। यह शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर उद्योग भवन तक पहुंचा। पूरे रास्ते में हजारों की भीड़ छतों से फूल बरसा रही थी, महिलायें आरती उतार रही थीं और भीड़ ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज रही थी। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन लगाया गया था। रोड शो का मुख्य उद्देश्य पटना की 14 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को NDA के पक्ष में जोड़ना बताया जा रहा है। PM मोदी फूलों से सजी खुली गाड़ी पर सवार होकर लोगों से NDA को वोट देने की अपील करते दिखे। रोड शो में पटना की छह विधानसभा क्षेत्रों पटना साहिब, कुम्हरार, दानापुर, दीघा, बांकीपुर और फुलवारी के उम्मीदवार PM मोदी के साथ मौजूद रहे। शहर में 10 वेलकम प्वॉइंट बनाये गये थे, जहां पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ PM का स्वागत किया गया।

Pm Modi News 1

Pm Modi News Bihar

दिलचस्प बात यह रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस रोड शो में PM मोदी के साथ नहीं दिखे। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और दिलीप जायसवाल मोदी के साथ मौजूद थे। बताया गया कि नीतीश कुमार अन्य चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका। इसके बाद वे NDA कार्यकर्ताओं से मुलाकात और चुनावी रणनीति पर चर्चा करने वाले हैं।

Pm Modi News 3

Pm Modi News

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुड़वां भाइयों की एक जैसी शक्ल ने बढ़ाई पुलिस की उलझन, खुला चौंकाने वाला सच…

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में...

झारखंड में मानसून हुआ सुपर एक्टिव, अगले 5 दिनों पर बड़ा अपडेट… जानें

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे...

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…

Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक...

खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

Ranchi : कोयले की काली धरती पर विकास की...