Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन से छठ स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की गई है। वहीं कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों में अलग से कोच लगाये गये हैं। जमशेदपुर से गुजरने वाली 8 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाये गये हैं। वहीं गोमो व धनबाद होकर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पटना के लिये छठ स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन झारखंड के 8 स्टेशनों से गुजरेगी। दुर्ग-पटना छठ स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर को चलेगी। ट्रेन दुर्ग से दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर खुलेगी, वहीं अगले रोज सुबह के साढ़े 9 बजे पटना पहुंचेगी। फिर पटना से ट्रेन दूसरे दिन सुबह साढ़े 10 बजे खुलेगी। वहीं अगले दिन सुबह 8 बजकर 20 मिनट दुर्ग पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 नवम्बर को टाटा-छपरा के नाम से खुलेगी। यह ट्रेन टाटानगर से दिन के 1 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी, वहीं दूसरे दिन भोर के 3 बजे पहुंचेगी। इसी तरह छपरा से यह ट्रेन गुरुवार को सुबह 6 बजे खुलेगी, वहीं टाटानगर दूसरे दिन रात 8 बजकर 45 पर पहुंचेगी। वहीं, MGR चेन्नई सेंट्रल संतरागाछी स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर के बाद 18 और 25 नवंबर को चलायी जायेगी। रांची-जयनगर-रांची छठ स्पेशल चलायी जा रही है। यह ट्रेन बोकारो-धनबाद- जसीसीह-झाझा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा होते हुये मधुबनी तक जायेगी।
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : NTPC के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाई यह सजा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 15 IAS करेंगे आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान की मॉनिटरिंग












