spot_img

सड़कों पर उतरीं ममता, TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सड़क पर उतरीं और कोलकाता में विरोध मार्च का नेतृत्व किया। हालांकि प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब भाजपा समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

‘चोर-चोर’ के नारे, फिर बढ़ा तनाव

मार्च के दौरान भाजपा समर्थकों ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिये हल्का लाठीचार्ज किया गया। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी ने इल्जाम लगाया कि TMC कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे और उनके पास अदालत से अनुमति भी थी। इसके बावजूद पुलिस ने महिलाओं के साथ बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन से पहले भी भाजपा की ओर से उनके समर्थकों को डराने-धमकाने की कोशिश की गई। ममता बनर्जी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष ढंग से काम नहीं कर रही है। उनके अनुसार, बारुईपुर की घटना में न्याय दिलाने के बजाय विरोध प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता के लिये निष्पक्ष न्याय की मांग

TMC प्रमुख ने बारुईपुर की पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के लिये त्वरित और निष्पक्ष न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उनकी पार्टी सड़क से लेकर हर मंच तक आवाज उठाती रहेगी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर TMC का रवैया गंभीर नहीं रहा है। उनका कहना है कि राज्य सरकार ऐसे मामलों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है। हालांकि TMC ने इन आरोपों को खारिज करते हुये कहा कि भाजपा इस संवेदनशील मामले पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, गुमटी पर बैठी महिला बनी निशाना…

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में 22 एजेंडों पर मुहर, युवाओं के भत्ते तक कई बड़े ऐलान…

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन का विजन 2050 का बड़ा मंत्र, ज्ञान और तकनीक से भी चमकेगा झारखंड…

इसे भी पढ़ें : हेक्सा ब्लेड से दोस्त के किये कई टु’कड़े, फिर …

इसे भी पढ़ें : हिमांशु ह’त्याकांड में बड़ा अपडेट, बोदरा ने किया सरेंडर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छैमार गिरोह के खूंखार चेहरे का ए’नका’उंटर…

UP : कभी अंधेरे रास्तों पर खौफ का नाम...

100 करोड़ की जमीन का खेल, कोर्ट ने FIR के दिये आदेश…

Hazaribagh : हजारीबाग के सारले मौजा की करीब 100...

स्कूल में कलावा उतरवाने के आरोप से ब’वाल…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रमकंडा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च...

जवनपुर में बंटी धोती, साड़ी और लूंगी…

Chouparan(Krishna Paswan) : सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ...