spot_img

हेक्सा ब्लेड से दोस्त के किये कई टु’कड़े, फिर …

Date:

spot_img
spot_img

Lohardaga : लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी स्थित बंद पत्थर खदान से बरामद क्षत-विक्षत शव मामले का पुलिस ने  खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान न्यू आजाद बस्ती निवासी 22 वर्षीय हुसैन अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हत्या उसके दो दोस्तों ने की।

SP सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि 7 जुलाई की दोपहर खदान में एक बोरे में शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। बोरे से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव का सिर और दोनों पैर अलग थे। सोशल मीडिया और स्थानीय समाचार माध्यमों के जरिये मृतक की पहचान हुई। इसके बाद पिता मिकायल मीर के बयान पर हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों और छापेमारी के आधार पर पुलिस ने नूर नगर के अरमान खान और पावरगंज के मोहम्मद सहवाज अहमद उर्फ राज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 4 जुलाई की रात वे तीनों सहवाज के घर पर नशा कर रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ। इल्जाम है कि दोनों ने मिलकर हुसैन अंसारी की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने हेक्सा ब्लेड से शव के कई टुकड़े किये। सिर और दोनों पैरों को बोरे में भरकर बंद पत्थर खदान में फेंक दिया। शरीर के अन्य हिस्सों को जंगल में ठिकाने लगाया गया। उनकी निशानदेही पर शव के अन्य अंग, हत्या में इस्तेमाल हेक्सा ब्लेड और शव ले जाने में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : हिमांशु ह’त्याकांड में बड़ा अपडेट, बोदरा ने किया सरेंडर…

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में CM हेमंत सोरेन, मीडिया से क्या कुछ बोले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मां ने अपने सगे बेटे का श’व लेने से किया इनकार… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, कई के दबे होने की आशंका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची में ऑटो चालक की मौ’त के बाद हंगामा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...