spot_img

बिहार कैबिनेट में 22 एजेंडों पर मुहर, युवाओं के भत्ते तक कई बड़े ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img

Patna : चुनावी माहौल के बीच बिहार सरकार ने विकास की रफ्तार तेज करने का बड़ा संदेश दिया है। CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। लिये गये फैसलों का असर छात्रों, युवाओं, किसानों, मरीजों, यात्रियों और शहरों के भविष्य तक दिखाई देगा।

इंजीनियरिंग शिक्षा को मिलेगी नई ताकत

राज्य के 10 राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों और बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों के लिए 76 नये शैक्षणिक पद सृजित किये जायेंगे। सरकार का मानना है कि इससे तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

सरकारी भवनों की छतों पर चमकेगी सौर ऊर्जा

‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के तहत वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक सरकारी भवनों पर 500 मेगावाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाये जायेंगे। इससे बिजली बचत के साथ हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

विक्रमशिला सेतु को मिलेगी नई जिंदगी

भागलपुर के लोगों के लिये राहत भरी खबर है। विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज, नया सस्पेंडेड स्लैब और पूरे पुल की मरम्मत के लिये 126.25 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं। इससे गंगा पार आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

बेरोजगार युवाओं को मिलता रहेगा हर महीने भत्ता

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को 2030-31 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए 2026-27 में 300 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं। योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के इंटर पास बेरोजगार युवाओं को दो साल तक हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।

खेती और किसानों पर सरकार का खास फोकस

दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए करीब 80 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली। वहीं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत 154 करोड़ रुपये से फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जायेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के लिए भी 44.63 करोड़ रुपये मंजूर किये गये।

तीन जिलों में खुलेंगे नये केंद्रीय विद्यालय

मधुबनी, मुंगेर और मुजफ्फरपुर में 5-5 एकड़ जमीन पर नये केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। राज्य सरकार यह जमीन सिर्फ एक रुपये के टोकन लीज पर 30 वर्षों के लिये उपलब्ध करायेगी।

AIIMS पटना का होगा बड़ा विस्तार

बेहतर इलाज की उम्मीद लिये मरीजों के लिये भी अच्छी खबर है। दानापुर के भूसौला में 26.76 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर एम्स पटना का विस्तार किया जायेगा। इस परियोजना पर करीब 349 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और बढ़ेगा।

बिहार में बनेगा एक्वाकल्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

मत्स्य पालन और जलीय कृषि को नई उड़ान देने के लिये ‘बिहार एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड’ के गठन को मंजूरी दी गई है। इससे इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

पटना से चार दिशाओं में दौड़ेगी रैपिड ट्रेन

राज्य के परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुये रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की डीपीआर तैयार कराने का फैसला लिया गया है। प्रस्तावित कॉरिडोर पटना–मुजफ्फरपुर, पटना–बेगूसराय, पटना–आरा, पटना–गया होंगे। यदि यह परियोजना जमीन पर उतरती है तो राजधानी से आसपास के प्रमुख शहरों तक सफर तेज, सुरक्षित और पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन का विजन 2050 का बड़ा मंत्र, ज्ञान और तकनीक से भी चमकेगा झारखंड…

इसे भी पढ़ें : हेक्सा ब्लेड से दोस्त के किये कई टु’कड़े, फिर …

इसे भी पढ़ें : हिमांशु ह’त्याकांड में बड़ा अपडेट, बोदरा ने किया सरेंडर…

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में CM हेमंत सोरेन, मीडिया से क्या कुछ बोले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मां ने अपने सगे बेटे का श’व लेने से किया इनकार… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...