spot_img

चौपारण में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, गुमटी पर बैठी महिला बनी निशाना…

Date:

spot_img
spot_img

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चतरा रोड स्थित मध्यगोपाली के पास घर के बाहर गुमटी में बैठी एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और देखते ही देखते फरार हो गये। पीड़िता सरस्वती देवी ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह रोज की तरह अपनी गुमटी में बैठी थीं। तभी अपाचे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाये हुये था, वहीं, पीछे बैठे युवक ने मौका मिलते ही उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लेकर भाग निकला।

शोर मचा, लेकिन तब तक बदमाश हो चुके थे दूर

घटना के बाद सरस्वती देवी ने जोर-जोर से आवाज लगाई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बदमाश अपाचे बाइक से चौपारण की ओर तेज रफ्तार में निकल चुके थे। पीड़िता ने चौपारण थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में 22 एजेंडों पर मुहर, युवाओं के भत्ते तक कई बड़े ऐलान…

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन का विजन 2050 का बड़ा मंत्र, ज्ञान और तकनीक से भी चमकेगा झारखंड…

इसे भी पढ़ें : हेक्सा ब्लेड से दोस्त के किये कई टु’कड़े, फिर …

इसे भी पढ़ें : हिमांशु ह’त्याकांड में बड़ा अपडेट, बोदरा ने किया सरेंडर…

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में CM हेमंत सोरेन, मीडिया से क्या कुछ बोले… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में 5 वांटेड दबोचे गये, सीधे गये जेल…

Hazaribagh : कानून से बचकर लंबे अर्से से फरार...

बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

Kohramlive : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को...

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...